Sarkari naukri recruitment 2020: वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान नौकरियों पर बेहद संकट आया है। हर कोई नौकरी की तलाश में है। कई कंपनियों ने साफ कर दिया है कि वो इस दौरान छटनी नहीं करेंगी। विभिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियों ने, तो बाकायदा इस महामारी के दौरान नौकरियों के लिए आवेदन तक मांगे हैं। बात जब सरकारी नौकरियों की हो, तो इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इनके लिए अधिसूचना जारी हुई है और आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है। नर्स से लेकर अकाउंट असिस्टेंट तक, सब-इंस्पेक्टर से लेकर फॉरेस्ट गार्ड तक विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां हो रही हैं। आइए इन सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि हाथ से मौका न छूटें।