राजस्थान उच्च न्यायालय में हाल ही एक विज्ञापन जारी किया था, जिसके जरिये भर्ती प्रक्रिया जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के पदों पर होने वाली थीं। लेकिन अब इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। ध्यान दें कि पंजीकरण प्रक्रिया 30 मार्च, 2020 से शुरू होने वाली थी और 27 अप्रैल, 2020 आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया की नई तारीखें 15 अप्रैल, 2020 के बाद जारी की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक सूचना राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से संगठन में जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के 1760 पद भरे जाएंगे।
जनरल / ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी- 500 रुपये
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी - 350 रुपयेॉ
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020: स्नातकों के लिए यहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, सैलरी 1.5 लाख रुपये