फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: सरकारी नौकरी पाने के लिए जल्द करें आवेदन, यहां फील्ड असिस्टेंट के पद हैं खाली

Fri, 28 Aug 2020 01:44 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
OSSC Recruitment 2020 – ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बता दें कि ये भर्तियां फील्ड असिस्टेंट के पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2020 है। जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। 
विज्ञापन


पदों का विवरण :
पद का नाम :       पदों की संख्या :

फील्ड असिस्टेंट       22 पद

आयु सीमा : 
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में स्नातक होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 28 अगस्त, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 28 सितंबर, 2020

ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.ossc.gov.in/ पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें