अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां
आयु सीमा : अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी, 2021 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता : इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस या उसके समकक्ष की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही ओडिशा मेडिकल रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकरण का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया : इस पद के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और करियर मार्किंग के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए करियर मार्किंग का 30 प्रतिशत और लिखित परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज लिया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा कटक/भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क : अभ्यर्थियों को 500 रुपए बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं दिव्यांग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 फरवरी, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 मार्च, 2021