2021 NTA DU Recruitment Vacancy: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में 50 से अधिक गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों की पर भर्ती निकली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी यानी डीयू में भर्ती का जिम्मा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए को सौंपा गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना भी जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनटीए डीयू भर्ती 2021 के लिए
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और दिल्ली विश्वविद्यालय की
आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां और पदों का विवरण आदि इस खबर में दिए गए है। साथ ही इन पदों पर आवेदन के लिए सीधा लिंक भी इस खबर में दिया गया है।
एनटीए डीयू भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभ होने की तिथि : 23 फरवरी, 2021
- आवेदन की अंतिम तिथि : 16 मार्च, 2021
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 17 मार्च, 2021
एनटीए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) भर्ती के 1145 पदों का पूरा विस्तृत विवरण, उन पदों के लिए योग्यता मानदंड एवं पात्रता नियमों तथा इन पदों पर चयन प्रक्रिया आदि के संबंध में जानकारी अगली स्लाइड में दी गई है। इसके लिए आगे पढ़े पर क्लिक करें।