NHM Rajasthan Recruitment 2020 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान ने 6000 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। जो उम्मीदवार स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। उम्मीदवार 16 सितंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर...
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (CHO) कुल 6310 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 31 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 02 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 16 सितंबर, 2020