फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri LIVE Updates: आज इन जगहों पर निकली हैं सरकारी नौकरी

Wed, 20 Nov 2019 09:11 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sarkari naukri - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:21 PM, 20-Nov-2019

पुलिस विभाग ने विभिन्न पदों पर एक हजार से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2019 हैं। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन या अगली स्लाइड देखें।

आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

05:00 PM, 20-Nov-2019

DRDO Recruitment 2019  : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) सरकारी नौकरी का मौका दे रहा है। ये भर्तियां ग्रेजुएट अप्रेंटिस और तकनीकि डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों पर होने जा रही हैं। इंजीनियरिंग में स्नातक और डिप्लोमा करने वाले युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार 20 नवंबर, 2019 (शाम 5:30 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:57 PM, 20-Nov-2019

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 330 पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को आमंत्रित किए गए हैं। पर अब एक नया विज्ञापन जारी हुआ है जिसके मुताबिक 389 पदों पर ये भर्तियां होंगी। इसके लिए एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर, 2019 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर, 2019 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाना होगा। इसके अलावा आवेदक mponline.gov.in और mppsc.com पर भी चेक कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
12:01 PM, 20-Nov-2019

हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) सरकारी नौकरी का मौका दे रहा है। ये भर्तियां सिस्टम एनालिस्ट, जूनियर प्रोग्रामर और प्रोग्रामर के पदों पर होने जा रही हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:07 AM, 20-Nov-2019

BSSC Recruitment 2019 : बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बीएसएससी उर्दू अनुवादक के पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 05 नवंबर 2019 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2019 है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड पढ़ें...

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
11:04 AM, 20-Nov-2019

ISRO Recruitment 2019 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने तकनीशियन - बी लेवल-3 और ड्राफ्टमैन बी लेवल-3 के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इसरो में नौकरी करना चाहते हैं, वे इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क समेत सभी जानकारी आगे की स्लाइड से प्राप्त कर सकते हैं...

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:56 AM, 20-Nov-2019

Sarkari Naukri LIVE Updates: आज इन जगहों पर निकली हैं सरकारी नौकरी

रेलवे हो या एसएसी, नौकरी के लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं। इससे पता चलता है कि लोगों में कितनी चाह है सरकारी नौकरी पाने की। इसके अलावा बैंक के और टीचर के पदों पर नौकरी के लिए भी हजारो-लाखों उम्मीदवार अपना लक अजमाते हैं। पर ज्यादातर उम्मीदवार इस बात से अनजान रहते हैं कि कहां कौन-सा पद खाली है। जब उन तक सूचना पहुंचती है तब तक देर हो चुकी होती है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहां मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें