फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, 8वीं से लेकर स्नातकों के लिए कई मौके

Sat, 19 Dec 2020 04:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए हर कोई मेहनत करता है लेकिन सफलता तब प्राप्त होती है जब सबसे हटकर सोचा जाए। बता दें, नौकरी के लिए जितना महत्वपूर्ण है मेहनत करना उतना ही जरूरी है सही मौके की तालाश करना। अगर समय पर आवेदन न कर पाएं तो की गई मेहनत और तैयारी दोनों का कोई फायदा नहीं है। लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय मौका आपका इंतजार कर रहा है। amarujala.com के नौकरी पेज पर आपको सरकारी विभागों द्वारा जारी किए गए विज्ञापन भी मिल जाएंगे, जिनके माध्यम से आप समय रहते आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
Sarkari Naukri Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:11 PM, 19-Dec-2020

BEL गाजियाबाद में नौकरियां, छूट न जाए मौका

भारत की मिनी नवरत्न कंपनी BEL में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ट्रेनी इंजीनियर, ट्रेनी ऑफिसर समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि ये आवेदन जिला गाजियाबाद परिसर में भर्ती के लिए मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो कि 26 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online

03:40 PM, 19-Dec-2020

युवाओं के लिए BHEL में नौकरियां, जारी है आवेदन प्रक्रिया

BHEL Recruitment 2021: देश की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यंग प्रोफेशनल के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 09 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। 30 वर्ष तक की आयु वाले युवा 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और चयन भी बेहद आसान तरीकों से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

Apply Online

02:55 PM, 19-Dec-2020

इंटेलिजेंस ब्यूरो में बंपर भर्तियां, करें आवेदन

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में दो हजार पदों पर भर्तियां हो रही हैं। यहां असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 09 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इतना ही नहीं 1,42,400 रुपए तक वेतन भी निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें। 

विज्ञापन
02:24 PM, 19-Dec-2020

कोचिन शिपयार्ड में वैकेंसी, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

Cochin Shipyard में ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि 31 दिसंबर, 2020 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए 60,000 तक पदानुसार सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online

01:35 PM, 19-Dec-2020

दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, 190000 तक सैलरी

NTPC: एनटीपीसी दिल्ली में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। ये भर्तियां सर्वेयर समेत कई पदों के लिए हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन लिंक 
आवेदन लिंक

विज्ञापन
12:48 PM, 19-Dec-2020

LIC में कई पदों पर भर्तियां, 14 लाख तक सैलरी पैकेज

LICHFL: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए निकाले गए हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। यदि आपने कंप्यूटर साइंस से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो तुरंत आवेदन करेें।

नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online

12:06 PM, 19-Dec-2020

10वीं पास के लिए शानदार मौका, तुरंत करें आवेदन

सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

11:23 AM, 19-Dec-2020

DRDO में कई पदों पर भर्तियां, हाथ से न जाने दें मौका

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (DRDO) में टेक्नीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा इस नौकरी के लिए अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से फौरन करें आवेदन। 

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक

10:56 AM, 19-Dec-2020

Bank of India: एक इंटरव्यू के आधार पर ही मिलेगी नौकरी

Bank Jobs 2021: बैंक ऑफ इंडिया में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। सिक्योरिटी ऑफिसर समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 25 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर नीचे दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

Apply Online

09:54 AM, 19-Dec-2020

6000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, सैलरी 92000 तक

OSSSC: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड में 6000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां चल रही हैं। नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 07 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इस नौकरी के लिए 21 से 32 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इससे अधिक जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Apply Online

09:23 AM, 19-Dec-2020

10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

BECIL 2021: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में नॉन फैकल्टी (ग्रुप बी और सी) के 727 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें। 

Apply Online

09:08 AM, 19-Dec-2020

1900 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द ही करें आवेदन

JKSSB: जम्मू- कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट कंपाइलर, एसआई, डिपार्टमेंट असिस्टेंट और अन्य विभिन्न पदों पर बंपर नौकरियां निकाली हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 दिसंबर या उससे पहले jkssb.nic.in के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन केवल एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Apply Online

08:12 AM, 19-Dec-2020

Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, 8वीं से लेकर स्नातकों के लिए कई मौके

SSC CHSL Last Date to Apply: सरकारी नौकरी हर युवा का सपना होती है और SSC CHSL के द्वारा आप 12वीं के बाद ही भारत सरकार की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको बेहतरीन नौकरियां मिलती हैं जिनमें बेहतर करियर, स्थायित्व व अच्छी सैलरी के साथ साथ ढेरों अन्य सुविधाएं व भत्ते प्राप्त होते हैं। SSC CHSL की अंतिम तारीख आज यानि 19 दिसंबर है, इसलिए इसमें आवेदन के मौके को हाथ से न जानें दें। आपको बता दें इसकी परीक्षा अप्रैल महीने में होगी। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से पूरी जानकारी लें और आज अभी तुरंत करें आवेदन।

(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक
(Vacancy Details)

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें