फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICFRE दे रहा है सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 19 Aug 2020 05:42 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ICFRE Recruitment 2020 : भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (Indian Council of Forestry Research and Education) ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, जो उम्मीदवार इन पदों पर पंजीकरण करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि ये भर्तियां ICFRE  के तहत आने वाले वन उत्पादकता संस्थान, देहरादून (उत्तराखंड) में लाइब्रेरी इंफोर्मेशन असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट (फील्ड/लैब रिसर्च/मैनटेनेंस), स्टेनो ग्रेड-II, एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक किए जाएंगे।

विज्ञापन


पदों का विवरण :
पदों का नाम :  
    
लाइब्रेरी इंफोर्मेशन असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट (फील्ड/लैब रिसर्च/मैनटेनेंस), स्टेनो ग्रेड-II, एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ)

पदों की संख्या : कुल 107 पद

शैक्षिक योग्यता : 
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 11 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 17 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 15 सितंबर, 2020

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कि न्यूनतम आयु 18 से वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित कि गई है।

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://frirecruitment.icfre.gov.in/home के माध्यम से 15 सितंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। ध्यान रहे आवेदन करने से पहले आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक पढ़ लें, जिसके बाद ही आवेदन पत्र को जमा करें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें