IBPS Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने देशभर में विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां हो रही हैं। आईबीपीएस ने 2500 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन निकाले हैं, जो युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे व इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि ये भर्तियां ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में रिक्त पदों के लिए की जाएंगी। आवेदन करने से पहले इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 02 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 सितंबर, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु 20 तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।