Sarkari Naukri LIVE 2021: गवर्मेंट जॉब पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सहीं मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत का क्या फायदा? ऐसे में जरूरत है खुद को अपडेट रखने की।amarujala.comयहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं..
ECGC Recruitment 2021: पीओ के रिक्त पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन
ECGC PO Recruitment 2021: ईसीजीसी ने पीओ के कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि किसी भी स्ट्रीम के ग्रेजुएट्स इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिएयहां क्लिक करें।
18 वर्ष की आयु है तो अभी करें आवेदन, 20 जनवरी तक है मौका
CCI: सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। इसके आलावा आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा।
India Post: डाक विभाग में बंपर भर्तियां, 10वीं पास हैं तो करें आवेदन
भारतीय डाक विभाग के तहत ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 जनवरी, 2021 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नौकरी से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत होने के बाद आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
यूपी शिक्षक भर्ती 2021: 15508 पदों पर पुन: शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। टीजीटी व पीजीटी (स्कूल टीचर्स) के 15508 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए अब आवदेन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने जा रही है। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में लगभग 10 हजार पदों पर भी भर्ती की तैयारियां भी शुरू हो गई है। अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें।
12:58 PM, 08-Jan-2021
OIL India Recruitment 2021: बस चाहिए ये योग्यता, फिर तुरंत करें आवेदन
ऑयल इंडिया (Oil India) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आईटी इंजीनियर, केमिस्ट समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके अलावा अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहींं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत आवेदन करें। विस्तृत जानकारी के लिए ये पढ़ें।
विज्ञापन
12:15 PM, 08-Jan-2021
इंटरव्यू से ही मिलेगी नौकरी, जान लें पूरी आवेदन प्रक्रिया
ESIC Dehradun: एम्पलॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में वैकेंसी निकाली गई है। स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 के रिक्त पदों के लिए ये भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 फरवरी, 2021 तक आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेज दें। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए आपको 65000 से ज्यादा सैलरी भी मिलेगी। खास बात है कि आपका चयन भी केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा।
IOCL Vacancy 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए 1,05,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद तुरंत आवेदन करें। खबर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
11:13 AM, 08-Jan-2021
High Court Vacancy 2021: आवेदन प्रक्रिया शुरू, करें अप्लाई
केरल उच्च न्यायालय ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जनवरी, 2021 से शुरू हो जाएगी। आवेदकों के पास केवल स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए और आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
10:45 AM, 08-Jan-2021
HVPNL में भर्तियां, आवेदन का आखिरी मौका आज
हरियाणा विद्युत प्रसार निगम (HVPN) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि, आवेदन प्रक्रिया केवल 08 जनवरी, 2021 तक ही सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। इतना ही नहीं, इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को 167800 रुपये तक प्रतिमाह तक सैलरी भी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:07 AM, 08-Jan-2021
BHEL Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, करें आवेदन
भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां शुरू हो गई हैं। ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों का चयन केवल मेरिट के आधार पर ही होगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक परक्लिक करें।
IIMC: प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, इंटरव्यू से होगा चयन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने असिस्टेंट और असोसिएट प्रोफेसर के कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। 32 वर्ष अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इसके लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 2,17,100 तक प्रतिमाह सैलरी भी निर्धारित किया गया है। तो फिर देर किस बात की, तुरंत आवेदन करें।
AIIMS में कई पदों पर भर्तियां, इंटरव्यू से ही होगा सेलेक्शन
AIIMS Recruitment 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलागिरी ने ट्यूटर, डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जनवरी, 2021 को निर्धारित स्थान पर वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए समय से पहुंच जाएं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
08:04 AM, 08-Jan-2021
Sarkari Naukri 2021: कई सरकारी विभागों में जारी हैं भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास के लिए भी मौके
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में सिक्योरिटी और फायर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 08 जनवरी, 2021 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ के माध्यम से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।