फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों के 20,000 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sun, 28 Feb 2021 05:47 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:46 PM, 28-Feb-2021

विद्युत सहायक के 5000 और उपकेंद्र सहायक के 2000 पदों पर भर्ती

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विद्युत सहायक के कुल 5000 और उपकेंद्र सहायक के कुल 2000 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 18 फरवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारहवीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं

04:39 PM, 28-Feb-2021

जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति में मेडिकल ऑफिसर, लैब टेक्निशियन की जरूरत 

पश्चिम बंगाल में जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति (डीएचएफडब्ल्यूएस) बसीरहाट ने कुल 24 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन और हॉस्पिटल अटेंडेंट पदों पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बार इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि की जानकारी जरूर हासिल कर लें

03:42 PM, 28-Feb-2021

भारतीय खाद्य निगम को सहायक महाप्रबंधक और चिकित्सा अधिकारी की जरूरत 

भारतीय खाद्य निगम ने सहायक महाप्रबंधक और चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए एफसीआई भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक कुल 89 पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in विजिट करना होगा। बता दें भारतीय खाद्य निगम, राष्ट्र के खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाले सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रमों में से एक है। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि आदि के बारे में जान लें

विज्ञापन
02:51 PM, 28-Feb-2021

इस विभाग के 346 पदों पर भर्ती हेतु 7 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

आईओसीएल यानी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस के 346 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 मार्च, 2021 तक इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं शैक्षणिक योग्यता, पदों का विवरण जानने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं। 

01:40 PM, 28-Feb-2021

सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 89 पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन

यूपीएससी ने 89 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से लेकर सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर तक के पदों पर की जाएगी। 30 वर्ष से अधिक और 38 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsconline.nic.in/ पर जा सकते हैं। पदों का विस्तृत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की अंतिम तिथि हेतु इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

विज्ञापन
12:38 PM, 28-Feb-2021

इस विभाग में 1145 पदों पर की जाएंगी भर्तियां, पढ़े विस्तृत विवरण

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय में 50 से अधिक गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों की पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट या दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां और पदों का विवरण आदि जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

11:36 AM, 28-Feb-2021

मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर भर्ती, फौरन करें आवेदन

राज्य लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के 2452 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी जैसे- योग्यता, पदों का विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

10:23 AM, 28-Feb-2021

शिक्षक भर्ती बोर्ड ने कुल 1598 पदों पर निकाली भर्तियां, बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन 

शिक्षक भर्ती बोर्ड (टीआरबी), तमिलनाडु द्वारा अधिसूचना जारी कर 1598 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस चयन प्रक्रिया के जरिए आर्ट मास्टर के 365, म्यूजिक टीचर के 91, फिजिकल एजुकेशन टीचर के 801 और क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के 341 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिल नाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं। 

09:31 AM, 28-Feb-2021

सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के कुल 1894 पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के कुल 1894 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पद निर्धारित किए गए हैं। 3 मार्च से शुरू होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक तय की गई है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

08:30 AM, 28-Feb-2021

डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन 

भारतीय डाक विभाग द्वारा दिल्ली, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल के लिए ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 27 जनवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 1 मार्च, 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ 10वीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

08:00 AM, 28-Feb-2021

Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों के 20,000 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

डायरेक्ट्रेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज एंड मैनपॉवर प्लानिंग (डीईएसएमपी), त्रिपुरा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक जॉइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा मल्टी टास्किंग के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 8वीं पास इस पद के लिए 12 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें