फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आठवीं से लेकर स्नाकोत्तर तक के लिए 12953 पदों पर निकली हैं भर्तियां

Tue, 16 Mar 2021 08:18 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में ढ़ेरों नौकरियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:17 PM, 16-Mar-2021

बीएसएफ में भर्ती शुरू, मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें
 

07:24 PM, 16-Mar-2021

बिहार में निकली हैं  2300 से ज्यादा नौकरियां 

बिहार में फायरमैन की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के जरिए 2300 से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन रिक्तियों में जनरल अभ्यर्थियों के लिए 957 पद और ओबीसी के लिए 268 पद शामिल हैं। ओबीसी महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  25 मार्च, 2021 है। पढ़िए विस्तार से...
 

06:50 PM, 16-Mar-2021

महाराष्ट्र की बिजली कंपनियों में नौकरी का मौका

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MAHADISCOM) ने विद्युत सहायक और उपकेंद्र सहायक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बारहवीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 मार्च, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
05:24 PM, 16-Mar-2021

राजस्थान हाईकोर्ट की रिक्तियों के लिए आवेदन विंडो फिर खुली

राजस्थान हाईकोर्ट की रिक्तियों के लिए आवेदन विंडो फिर खुली
राजस्थान हाईकोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज की 85 रिक्तियों के लिए आवेदन विंडो फिर खुल गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 31 मार्च शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि, फीस भुगतान एक अप्रैल, 2021 तक कर सकते हैं। 

05:25 PM, 16-Mar-2021

पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव जरूरी

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियर या स्नातक, पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव होना जरूरी है। जैव प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा 60 हजार से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार सात अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए www.rcb.res.in पर विजिट कर सकते है।

विज्ञापन
05:07 PM, 16-Mar-2021

जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय केंद्रों में टेक्नीकल ऑफिसर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित कई पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कुल सात पदों पर रिक्तियां हैं। 

04:22 PM, 16-Mar-2021

12वीं पास के लिए नौकरी का मौका
बिहार लोक सेवा आयोग ने लोवर डिविजनल क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिनके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 19 मार्च से आयोग की वेबसाइट onlinebosc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है।

04:20 PM, 16-Mar-2021

मेघालय पुलिस भर्ती के लिए पीईटी एडमिट कार्ड जारी

Meghalaya Police PET admit card 2021: मेघालय पुलिस केंद्रीय भर्ती बोर्ड ने मेघालय पुलिस 2019-20 भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी पीईटी (PET) परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मेघालय पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in है।
 

02:42 PM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : दिल्ली विश्वविद्यालय के 1145 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज अंतिम तिथि

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए यह भर्ती दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न पदों पर की जाएगी। ध्यान रहे आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी से 16 मार्च तक ही जारी रहेगी।

02:01 PM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है चयन प्रक्रिया

जिला पंचायत के इन विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन मैरिट लिस्ट और इवैल्यूएशन में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित आवेदकों को 17000 रुपये बतौर वेतन दिया जाएगा। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 10000 रुपये प्रति माह का वेतन निर्धारित किया गया है। 

01:08 PM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : जिला पंचायत के पदों पर करें ऑफलाइन आवेदन

जिला पंचायत, गिरिडीह के इन रिक्त पदों पर अभ्यर्थी 23 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग/ बी.कॉम/ बी.एससी/ बीए की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

12:30 PM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : जिला पंचायत के 93 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

जिला पंचायत, गिरिडीह द्वारा वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर जूनियर इंजीनियर और अकाउंट्स क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 15 मार्च से शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 93 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें अकाउंट्स क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर के 67 और जूनियर इंजीनियर के 26 पद हैं।

12:11 PM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी 37000 रुपये तक की सैलरी

इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 15,492 रुपये से लेकर 37,500 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए https://www.becil.com/uploads/vacancy/e8d66321d0c1f0bc24de2774faca523e.pdf इस लिंक पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

11:30 AM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीईसीआईएल के पदों पर आवेदन हेतु यह है योग्यता

अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं वर्कर के पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 8वीं/ 10वीं/ 12वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा/ बीएससी नर्सिंग/ एमएससी नर्सिंग/ जीएनएम कोर्स/ स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 

11:20 AM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीईसीआईएल में अटेंडेंट, तकनीशियन और नर्स की जरूरत

बीईसीआईएल यानी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा अधिसूचना जारी कर अटेंडेंट, तकनीशियन और नर्स के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 15 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10:45 AM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इस विभाग कर रहा है 9000 पदों पर भर्ती की तैयारी

बिहार सरकार  का पंचायती राज विभाग 9000 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेज दिया गया है। कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अभी तक योग्यता के संबंध में कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

10:13 AM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन बिजली कंपनियाें में होगी भर्ती

बिजली कंपनियों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार की पांच कंपनियों - राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) में भर्ती किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को प्रति माह 39,300 रुपए तक का वेतन दिया जा सकता है।

10:00 AM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बिजली कंपनी के 2370 पदों पर भर्तियां, तुरंत करें आवेदन

राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है।

09:45 AM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : मेट्रो के इन पदों पर 2 अप्रैल तक करें आवेदन

इस प्रक्रिया के जरिए मेट्रो रेल के कुल 292 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से स्टेशन नियंत्रक ट्रेन ऑपरेटर के 186, मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) के 52, सिग्नल व टेलीकॉम मेंटेनर के 24, सिविल मेंटेनर के 24 और सहायक प्रबंधक परिचालन के 6 पद हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 02 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को 590 रुपए का आवेदन शुल्क और एससी/एसटी आवेदकों को 236 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। कुल रिक्तियों की संख्या 292 है। इन नौकरियों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 17 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। आपको बता दें कि परीक्षा की तारीख में बदलाव हो सकता है, क्योंकि यह अस्थायी तारीख है।

09:15 AM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : मेट्रो के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

यूपी मेट्रो में निकली इन विभिन्न रिक्तियों के लिए 21 साल से लेकर 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रबंधक परिचालन के पद पर चयनित अभ्यर्थी को हर महीने 50,000 रुपए से लेकर 1.60 लाख रुपए तक का वेतन मिलेगा। वहीं, स्टेशन नियंत्रक को 33,000 रुपए से लेकर 67,300 रुपए तक का वेतन मिलेगा। मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल), सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर एवं सिविल मेंटेनर पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 19,500 रुपए से लेकर 39,900 रुपए तक का वेतन मिलेगा।

08:45 AM, 16-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आठवीं से लेकर स्नाकोत्तर तक के लिए 12953 पदों पर निकली हैं भर्तियां

यूपीएमआरसी यानी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। चयन प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट मैनेजर, स्टेशन कंट्रोलर, सहायक प्रबंधक परिचालन, मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल), सिग्नल व टेलीकाम मेंटेनर एवं सिविल मेंटेनर समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन सभी नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो चुकी है। ये नौकरियां तकनीकी व गैर तकनीकी पदों की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें