फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन 2000 से भी ज्यादा पदों पर हो रही है भर्तियां, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sat, 13 Mar 2021 06:00 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभाग में 2523 पदों पर नौकरी निकती है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:58 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : त्रिपुरा टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इन पदों पर मांगे आवेदन

त्रिपुरा टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडर ग्रेजुएट टीचर और ग्रेजुएट टीचर की कुल 2373 रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन का आखिरी मौका कल यानी कि 14 मार्च है। कुल रिक्तियों में से 1219 रिक्तियां ग्रेजुएट टीचर्स और 1154 रिक्तियां अंडर ग्रेजुएट टीचर की हैं।

05:23 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इस विभाग में अंडर ग्रेजुएट व ग्रेजुएट टीचर की आवश्यकता

त्रिपुरा टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अंडर ग्रेजुएट टीचर (पहली से लेकर पांचवीं) और ग्रेजुएट टीचर (छठी से लेकर आठवीं) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट trb.tripura.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 

04:40 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एफएसएनएल भर्ती 2021 - इंजीनियर, सीए, एलएलबी के लिए सुनहरा अवसर

एफएसएनएल यानी फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड द्वारा मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 6 मार्च, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग/ एमबीए/ पीजी डिप्लोमा/ सीए/ आईसीएमए/ एलएलबी की डिग्री धारक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे केवल ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार्य किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित आवेदकों को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर रखा जाएगा। 

विज्ञापन
04:12 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में नौकरी का सुनहरा अवसर

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में नौकरी पाने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल सेवा ने असिस्टेंट मैनेजर ,स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रैन ऑपरेटर जैसे कई पदों पर भर्तियां निकली है। बी.ई/ बीटेक डिग्री धारी अभ्यर्थी 17 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट www.upmetrorail.com पर विजिट कर सकते हैं।

03:52 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : केंद्रीय भंडारण निगम में निकली एक्सक्यूटिव इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती

केंद्रीय भंडारण निगम ने एक्सक्यूटिव इंजीनियर सहित कई पदों पर नौकारियां  निकाली है। लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनेहरा अवसर है। अभ्यर्थी की आयु 48 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इंजीनियरिंग की डिग्री धारी अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को एक लाख रुपये तक का वेतन मिल सकता है। 

विज्ञापन
03:27 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : निम्नलिखित पदों पर आवेदन के लिए यह है योग्यता

चालक, चपरासी, लैब अटेंडेंट और चौकीदार के पदों पर आठवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं अनस्किल्ड वर्क असिस्टेंट के लिए एसएसएलसी होना अनिवार्य है। आवेदकों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

02:06 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आठवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरी

मत्स्य निदेशालय ने चपरासी, चालक, अनस्किल्ड वर्क असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट और चौकीदार के विभिन्न पदों भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं या दसवीं पास निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

01:37 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी बीजीआईसी के पदों पर कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। फाइनेंस चार्टर्ड अकाउंटेंट, जनरल और बीमा पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। वहीं लीगल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास लॉ में स्नातक की डिग्री होना चाहिए।

01:15 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीजीआईसी में विभिन्न पदों के लिए इस तिथि तक करें आवेदन

भारतीय सामान्य बीमा निगम के इन विभिन्न पदों पर अभ्यर्थी 29 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु अभ्यर्थियों को 850 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 मार्च, 2021 तक निर्धारित की गई है।

12:52 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीजीआईसी में विभिन्न पदों पर हो रही हैं भर्तियां

बीजीआईसी यानी भारतीय सामान्य बीमा निगम ने अकाउंटेंट, जनरल, बीमा और लीगल के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। 11 मार्च, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्नातक और स्नातकोत्तर इसके लिए बीजीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.gicofindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

12:17 PM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बिहार फायरमैन के पदों पर लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

बिहार पुलिस फायरमैन के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। बता दें लिखित परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी। जबकि अंतिम मेरिट फिजिकल टेस्ट के आधार पर निर्धारित की जाएगी। जिसका स्तर बिहार बोर्ड के 10वीं के समान होगा। यह एक मल्टीपल च्वाइस पेपर होगा जो कि पेन पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। वहीं फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों को दौड़, गोला फेंक व ऊंची कूद की प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिसमें दौड़ के लिए 50 अंक व गोला फेंक और ऊंची कूद के लिए 25-25 अंक निर्धारित किए गए हैं।

11:48 AM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती, अभी करें आवेदन

केंद्रीय चयन परिषद (कांस्टेबल) (सीएसबीसी) बिहार द्वारा अग्निशमन विभाग में फायरमैन की भर्ती की जा रही है। यह भर्ती फायरमैन के 2380 पदों के लिए हो रही है। बता दें कि इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।अभ्यर्थी 24 फरवरी से 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

10:46 AM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE :राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020-21 के परिणाम जारी

राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 का रिजल्ट जारी हुआ है। आवेदक राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा नवंबर 2020 में आयोजित की गई थी।

10:33 AM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनआई्रटी के रिक्त पदों का विवरण

असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-1) अकादमिक लेवल-12 के 67 पद हैं। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-11) (अनुबंध आधारित) अकादमिक लेवल-11 के 46 पद हैं। जबकि, असिस्टेंट प्रोफेसर (अनुबंध आधारित) अकादमिक लेवल-1 के 30 पद शामिल हैं।

10:21 AM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एनआई्रटी के इन पदों पर ऐसे करें आवेदन

मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 143 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mnnit.ac.in या facultyrecruitment.mnnit.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी 22 मार्च, 2021 तक संस्थान में जमा करनी होगी।

10:12 AM, 13-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन 2000 से भी ज्यादा पदों पर हो रही है भर्तियां, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

एनआईटी यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 143 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद (अब प्रयागराज) , उत्तर प्रदेश में आवेदन कर सकते हैं।इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 15 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें