फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 3037 पदों हो रही सरकारी भर्ती, 8वीं पास भी करें आवेदन

Thu, 18 Mar 2021 07:09 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
sarkari naukri - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:07 PM, 18-Mar-2021

भारतीय सेना में भर्ती हेतु करें आवेदन

भारतीय सेना ने तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित 40 सीटों पर प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार योग्य अविवाहित इंजीनियरिंग स्नातक युवक 26 मार्च, 2021 तक भारतीय सेना टीजीसी-2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

05:17 PM, 18-Mar-2021

वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक

बीएसएफ में आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें

04:41 PM, 18-Mar-2021

कई पदों पर होनी हैं भर्ती

बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
 

विज्ञापन
04:35 PM, 18-Mar-2021

बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू, मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।  बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

03:38 PM, 18-Mar-2021

इस विभाग में सीधे 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। हम बात कर रहे हैं भारतीय डाक विभाग की भर्ती की। जिसमें ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें। 

विज्ञापन
03:37 PM, 18-Mar-2021

डाक विभाग में 10वीं पास वालों को सीधे मिलेगी नौकरी

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो डाक विभाग में कई पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती में 10वीं पास कर चुके युवाओं को मौका मिलेगा। खास बात यह है कि युवाओं को डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने के लिए किसी प्रकार की कोई परीक्षा भी नहीं देनी पड़ेगी।

03:05 PM, 18-Mar-2021

27-28 मार्च को होगी हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल 7298 पदों पर भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी, 2021 से शुरू की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 और 28 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। 

 

02:07 PM, 18-Mar-2021

60 से 75 हजार तक होगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को जैव प्रौद्योगिकी विभाग संस्थान की ओर से 60 हजार से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 07 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए योग्यता और अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए www.rcb.res.in पर विजिट कर सकते है।

02:06 PM, 18-Mar-2021

जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां

जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय केंद्रों में टेक्नीकल ऑफिसर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित कई पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कुल सात पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियर या स्नातक, पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव होना जरूरी है। 

12:59 PM, 18-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीजीआईसी के लिए निर्धारित योग्यता

बीजीआईसी के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं वर्कर के पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 8वीं/ 10वीं/ 12वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा/ बीएससी नर्सिंग/ एमएससी नर्सिंग/ जीएनएम कोर्स/ स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। 

11:41 AM, 18-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीजीआईसी के विभिन्न पदों पर भर्ती, आठवीं पास कर सकते हैं आवेदन

बीईसीआईएल यानी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक अटेंडेंट, तकनीशियन और नर्स के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 15 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:59 AM, 18-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : कोचिंग में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कोचिंग में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ओलंपिक्स/ पैरालम्पिक्स या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी भी इसके लिए योग्य आवेदक हैं। आवेदक की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट  www.sportsauthorityofindia.nic.in पर जा सकते हैं। 

10:13 AM, 18-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के 105 पदों पर भर्ती

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) द्वारा 105 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। असिस्टेंट, सीनियर और चीफ कोच के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों को भरने के लिए अथॉरिटी वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

09:35 AM, 18-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और करियर मार्किंग के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम तैयार करने के लिए करियर मार्किंग का 30 प्रतिशत और लिखित परीक्षा का 70 प्रतिशत वेटेज लिया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा कटक/भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर 25 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

08:53 AM, 18-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : चिकित्सा अधिकारी के पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस या उसके समकक्ष की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही ओडिशा मेडिकल रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 01 जनवरी, 2021 को 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

08:20 AM, 18-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : राज्य लोक सेवा आयोग ने 2452 पदों पर मांगे आवेदन

राज्य लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों यानी मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां चिकित्सा अधिकारियों के करीब 2452 पदों पर रिक्तियां हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में की जाएगी। 

07:49 AM, 18-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

उत्तर मध्य रेलवे के अपरेंटिस पदों के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं कक्षा की परीक्षा या मान्यता प्राप्त बोर्ड से इसके समकक्ष परीक्षा (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है। जबकि आवेदक की उम्र 17 मार्च, 2021 को न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम न हो और अधिकतम 24 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीएच/ भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट लागू होगी।  

07:33 AM, 18-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : 3037 पदों हो रही सरकारी भर्ती, 8वीं पास भी करें आवेदन

उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम झांसी कार्यालय की ओर से अपरेंटिस के 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। उत्तर मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in पर 17 मार्च, 2021 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। आवेदकों के चयन के लिए एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें