फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 : पुलिस, आंगनवाड़ी, रेलवे के 7939 पदों हो रही हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

Sat, 27 Mar 2021 06:00 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: बैंक, रेलवे आदि में बंपर भर्तियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:59 PM, 27-Mar-2021

KSSB Recruitment 2021: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर इंजीनियर, स्टेनो इंजीनियर, ड्राइवर, वेल्डर इत्यादि के पदों पर आवेदन मांगे है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 927  पदों को भरा जाएगा।   ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च  2021 है। उम्मीदवार की आयु सीमा ओपन मेरिट श्रेणी के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in  के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

05:31 PM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : सिविल / इलेक्ट्रिकल डिप्लोमाधारी करें आवेदन

एनबीसीसी  (इंडिया) लिमिटेड ने साइट इंस्पेक्टर (सिविल और साइट इंस्पेक्टर इलेक्ट्रिकल) के पदों पर आवेदन मांगे है। कुल पदों पदों की संख्या 120 हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2021  तक है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति वर्ष  4.8 रुपये का वेतन दिया जायेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।  चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनबीसीसी साइट इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com  के जरिए आवेदन करें।
 

04:33 PM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ  इंडिया में निकली असिस्टेंट मैनेजर की रिक्तियां

जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ  इंडिया में मैनेजर पदों की रिक्तियां निकली हैं। ये रिक्तियां असिस्टेंट मैनेजर के पदों की हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 44 है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन की आखिरी तारीख   29 मार्च 2021 है।
 

विज्ञापन
04:03 PM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग में निकली अराजपत्रित पद पर भर्तियां

हिमाचल प्रदेश निर्वाचन विभाग में कई नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां अराजपत्रिक पदों के लिए हैं। ये रिक्तियां चपरासी की हैं। जिनके लिए  8वी और 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। कुल पदों की संख्या 9 है। 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की  अंतिम तारीख :  30 मार्च 2021 
अधिक जानकारियों के लिए  http://ceohimachal.nic.in  पर विजिट करे 

03:24 PM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीपीआरपीबी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु यह है निर्धारित योग्यता

यूपीपीआरपीबी के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए 1 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं भूतपूर्व सैनिक की आयु, सेना में उनकी सेवा की अवधि को उनकी वास्तविक आयु से घटाने पर निर्धारित आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
02:36 PM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीपीआरपीबी के 1329 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मई 2021 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

01:23 PM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एसएससी ने जारी की फाइनल आंसर की

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ’सी’ & ’डी’ परीक्षा के प्रश्न पत्र के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिाकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए स्टेनोग्राफर की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

12:35 PM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2021 के लिए आवेदकों का चयन दसवीं कक्षा और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम पदानुसार दसवीं, बारहवीं और स्नातक में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट www.wcd.nic.in या www.balvikasup.gov.in पर जा सकते हैं।

12:04 PM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आंगनवाड़ी के पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता

शैक्षणिक योग्यता -  
  • आंगनवाड़ी वर्क्स/हेल्पर - यूपी बोर्ड या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक/ सीडीपीओ/ डीपीओ - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं।
  • वहीं सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास निर्धारित की गई है।

11:32 AM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आंगनवाड़ी के रिक्त 5300 पदों पर भर्ती

महिला एवं बाल विकास विभाग में एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की बंपर भर्ती की जाएगी। आईसीडीएस ने सभी जिलाधिकारियों को विज्ञापन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। आदेश में रिक्त 5300 पदों पर तीन दिन के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए केवल 21 दिन का समय दिया जाएगा। वहीं भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए 45 दिन का समय दिया गया है।

11:04 AM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : दसवीं पास अभ्यर्थी केएससीसीएफ के विभिन्न पदों पर कर सकते हैं आवेदन

केएससीसीएफ के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या उसके समांतर किसी संस्थान से एसएसएलसी/पीयूसी/डिग्री/डिप्लोमा धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

10:31 AM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है केएससीसीएफ के रिक्त पदों का विवरण

पदों का विवरण- 
कुल पद - 45
  • फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट - 10 पद
  • सेल्स असिस्टेंट - 10 पद
  • चपरासी - 10 पद
  • टाइपिस्ट - 8 पद
  • अकाउंटेंट - 5 पद
  • जूनियर फार्मासिस्ट - 2 पद

10:05 AM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : केएससीसीएफ के विभिन्न पदों पर भर्ती, फौरन करें आवेदन

कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड (केएससीसीएफ) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार केएससीसीएफ ने अकाउंटेंट, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट, चपरासी और जूनियर फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 5 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

09:30 AM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्ती

उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम झांसी कार्यालय की ओर से अपरेंटिस के 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड्स के लिए कुल 480 अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इनके लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना भी जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2021 तक सक्रिय रहेगी।

08:58 AM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : पश्चिम मध्य रेलवे ने 680 पदों पर भर्ती के लिए मांगे हैं आवेदन

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल कार्यालय की ओर से ट्रेड अपरेंटिस के 680 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और इसके आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 680 पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना भी जारी की है। बता दें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 अप्रैल, 2021 को बंद हो जाएगी।

08:30 AM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीओएम के लिए इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन

बीओएम यानी बैंक ऑफ महाराष्ट्र के विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च, 2021 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 6 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1180 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए यह शुल्क 118 रुपये निर्धारित की गई है। 

08:00 AM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बैंक ऑफ महाराष्ट्र के विभिन्न पदों पर आवेदन हेतु निर्धारित योग्यता

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में एक अधिकारी के रूप में 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। आवेदकों का चयन आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को मिलाकर तैयार किया जाएगा।

07:44 AM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri : बीओएम में जनरलिस्ट ऑफिसर के 150 पदों पर हो रही हैं भर्तियां

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 150 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

07:26 AM, 27-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 : पुलिस, आंगनवाड़ी, रेलवे के 7939 पदों हो रही हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन

भारतीय रेलवे के डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स (डीजल रेल इंजन आधुनिकीकरण कारखाना, पटियाला) ने इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर और वेल्डर आदि पदों के लिए अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वेल्डर के लिए आठवीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। जबकि इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, मशीनिस्ट और फिटर आदि पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ही आईटीआई पास होना जरूरी है। ध्यान रहे ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें