फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 LIVE: यूपीएससी, भारतीय रेलवे समेत कई जगहों में आज करें आवेदन

Wed, 29 Jan 2020 03:46 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • 12वीं से लेकर स्नातकों के लिए बेहतरीन मौके 
  • Railway: भारतीय रेलवे में फिर 2792 पद खाली
  • यूपीएससी में नौकरी पाने का शानदार मौका
  • UKSSSC में निकली भर्तियां
  • इन पदों पर एसएससी ने मांगे हैं आवेदन

Sarkari Naukri 2020 Live : सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों से पता चलता है कि लाेगाें में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहें हजारों-लाखों उम्मीदवार अपना लक अजमाते हैं, पर ज्यादातर उम्मीदवार इस बात से अनजान रहते हैं कि कहां कौन-सा पद खाली है। जब उन तक सूचना पहुंचती है तब तक देर हो चुकी होती है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको रोज यहां नई सरकारी नौकरी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। तो सरकारी नौकरी की हर अपडेट जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। पढ़ते हैं आगे...
 
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:19 PM, 29-Jan-2020

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने 10वीं पास से मांगे हैं आवेदन

Hindustan Copper Limited Recruitment 2020 : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper) में ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्ती कुल 161 पदों पर कि जाएंगी। इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। अगर वे सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन पदों पर नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:49 PM, 29-Jan-2020

SSC: सरकारी नौकरी पाने के लिए जल्द करें आवेदन

OSSC Recruitment 2019-20 – ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बता दें कि ये भर्तियां पुलिस के सब इंस्पेक्टर, पुलिस उप निरीक्षक (सशस्त्र) और स्टेशन अधिकारी (अग्निशमन सेवा) के पदों पर होने जारी रही है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2020 है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

01:40 PM, 29-Jan-2020

लोक सेवा आयोग ने 1000 से ज्यादा पदाें के लिए मांगे हैं आवेदन

HPPSC Recruitment 2020- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने एक नोटिफिकेशन जारी कि है, जिसके तहत स्टाफ नर्स, सांख्यिकीय सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन (आयुर्वेद), कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
01:09 PM, 29-Jan-2020

अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, लोक सेवा आयोग दे रहा है नौकरी का मौका

RPSC Recruitment 2019-20 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि आयोग ने ये भर्ती इवैल्यूएशन ऑफिसर के पदों पर निकली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस खबर में आगे दिए गए लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12:25 PM, 29-Jan-2020

कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड समेत कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां

APSSB Recruitment 2020 : अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (APSSB) में कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड, मिनरल गार्ड, ड्राइवर और फायरमैन समेत कई पदों पर आवेदन निकाले हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
11:58 AM, 29-Jan-2020

रेलवे में 10वीं पास करें आवेदन, हो रही हैं नई भर्तियां

Rail Wheel Factory Recruitment 2020: रेल व्हील फैक्ट्री जॉब अधिसूचना: रेल व्हील फैक्ट्री में अनेक पदों पर भर्तियां होने जी रही हैं। आपको बता दें कि स्पोर्ट्स कोटा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2020 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से रेल व्हील फैक्ट्री भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:32 AM, 29-Jan-2020

दिल्ली मेट्रो में फिर निकली भर्तियां, अब इन पदों पर नौकरी के लिए करें आवेदन

DMRC Recruitment 2019-20 : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) में सहायक प्रबंधक / सिविल पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इस क्षेत्र में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। उनके लिए खुशखबरी है, डीएमआरसी ने फिर एक बार आवेदन मांगे हैं, 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:49 AM, 29-Jan-2020

Railway : रेलवे में लगातार हो रहीं बंपर भर्तियां

Indian Railway Recruitment 2020 : भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के लगातार मौके मिल रही हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB - Railway Recruitment Board) द्वारा लगातार अलग-अलग पदों के लिए नौकरियां निकाली जा रही हैं। इस बार पूर्वी रेलवे कि तरफ से कुल 2792 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:59 AM, 29-Jan-2020

नवोदय विद्यालय में अनेक पद खाली, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

NVS Recruitment 2020: नवोदय विद्यालय में जो नौकरी करना चाहते हैं उननके लिए सुनहरा मौका है। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि एनवीएस ने प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:18 AM, 29-Jan-2020

SBI में सैकड़ों पद खाली, जान लें चयन प्रक्रिया

SBI Recruitment 2020: एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि  स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर और क्लेरिकल कैडर के 106 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारतीय स्टेट बैंक में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 12 फरवरी 2020 निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:17 AM, 29-Jan-2020

राज्य सभा में नौकरी करने का मौका, 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां

Rajya Sabha Recruitment 2020: राज्य सभा में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि राज्यसभा सचिवालय ने शॉर्ट टर्म के लिए कैजुअल लेबर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 25 दिनों (19 फरवरी 2020) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:15 AM, 29-Jan-2020

उत्तर प्रदेश के सैनिक स्कूल में हो रही हैं भर्तियां, अनेक पद खाली

Sainik School, Jhansi Recruitment 2020: सैनिक स्कूल, झांसी (यूपी) नौकरी अधिसूचना: सैनिक स्कूल, झांसी (यूपी) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि असिस्ट मास्टर, एलडीसी, नर्सिंग सिस्टर, ड्राइवर, वार्ड बॉय और अन्य पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:13 AM, 29-Jan-2020

TGT, PGT समेत कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

DNH Administration Recruitment 2019 : दादरा और नगर हवेली प्रशासन (डीएनएच प्रशासन) ने कई खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), सहायक शिक्षक (हाई स्कूल) / प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और सहायक शिक्षक, प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालय (प्रारंभिक शिक्षा) के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:06 AM, 29-Jan-2020

Sarkari Naukri 2020 LIVE: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज इन विभागों में करें आवेदन

WBPSC Recruitment 2020 – अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां कई पदों पर नियुक्तियां हाे रहीं हैं। उम्मीदवारों के पास अगर मांगी गई संबंधित योग्यताएं हैं, तो वे लोक सेवा आयोग, पश्चिम बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें