फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 Live : उत्तर प्रदेश डाक विभाग, डीडीए समेत कई विभागों में नौकरी के मौके

Tue, 24 Mar 2020 02:29 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 live : सरकारी नौकरी कि तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। amarujala.com आपको यहां राज्यों और केंद्रों में हो रहीं विभिन्न विभागों में भर्तियों के बारे में जानकारी देंगे, जिनके बारे में कभी-कभी
उम्मीदवारों को पता ही नहीं चल पाता है। यहां आपको उत्तर प्रदेश डाक विभाग, डीडीए और एनसीएल समेत कई विभागों में आवेदन करने के लिंक भी मिलेंगे। यहां सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट आपको देते रहेंगे। नौकरियों की पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:25 PM, 24-Mar-2020

ग्रेजुएट के लिए यहां निकली हैं 204 सरकारी नौकरियां, सैलरी 49 हजार रुपये

असम पुलिस में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पद के लिए कई नौकरियां निकली हैं। यहां 204 सरकारी नौकरियां निकली हैं और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट पुलिस असिस्टेंट भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 4 मई तक अपने-अपने आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें..

01:06 PM, 24-Mar-2020

राज्य सहकारी बैंक (OSCB) ने बैंकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर पदों के लिए 786 नौकरियां निकाली हैं। इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी हर हाल में 15 अप्रैल तक अपने आवेदन कर दें क्योंकि इसके बाद आपके हाथ से यह सुनहरा मौका निकल जाएगा।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें..

11:57 AM, 24-Mar-2020

Sarkari Naukri: यहां निकली हैं 1760 सरकारी पदों पर नौकरी, सैलरी 60 हजार रुपये से ज्यादा

अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो राजस्थान हाई कोर्ट में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इन सरकारी नौकरियों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान हाई कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट से लेकर क्लर्क तक की 1760 नौकरियां निकली हैं। 

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
11:26 AM, 24-Mar-2020

DDA: दिल्ली विकास प्राधिकरण में 600 से ज्यादा पद खाली, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

DDA Recruitment 2020 : दिल्ली विकास प्राधिकरण में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। ये भर्तियां डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट अकाउंट, ऑफिस स्टेनोग्राफर और पटवारी समेत कई पदों पर कि जा रही है।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

10:19 AM, 24-Mar-2020

मध्यप्रदेश में निकली हैं 229 सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

मध्यप्रदेश में 229 पदों के लिए सरकारी नौकरी निकली है। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने स्नातकों और डिप्लोमा धारियों के लिए सरकारी नौकरियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी तीन अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
09:08 AM, 24-Mar-2020

786 पदों पर निकली हैं सरकारी नौकरियां, 15 अप्रैल तक है मौका

राज्य सहकारी बैंक (OSCB) ने बैंकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर पदों के लिए 786 नौकरियां निकाली हैं। इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी हर हाल में 15 अप्रैल तक अपने आवेदन कर दें।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

08:36 AM, 24-Mar-2020

उत्तर प्रदेश डाक विभाग में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए 3951 पद खाली

UP Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण कि प्रक्रिया 24 अप्रैल, 2020 को समाप्त हो रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां उत्तर प्रदेश में हो रही हैं।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

07:24 AM, 24-Mar-2020

अगर करना चाहते हैं इस कंपनी में नौकरी, तो दें सिर्फ एक इंटरव्यू

NPCIL Recruitment 2020: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं। वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

07:24 AM, 24-Mar-2020

युवाओं के लिए BHEL में नौकरी का सुनहरा मौका, नहीं देनी लिखित परीक्षा

BHEL Recruitment 2020 – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे BHEL की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

07:24 AM, 24-Mar-2020

भारतीय अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में है नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

ISRO SAC Recruitment 2020 – भारतीय अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (ISRO SAC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आज ही ISRO SAC कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

07:18 AM, 24-Mar-2020

Sarkari Naukri 2020 live: सरकारी विभागों में हो रहीं भर्तियां, यहां कई पद खाली

NCL Recruitment 2020 – नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां माइनिंग सरदार और सर्वेयर के पदों पर कि जा रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 24 मार्च, 2020 तक आवेदन कर सकेंगे।

इस नौकरी से संबंंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें