फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 live: सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्तियां, छूट न जाए मौका

Mon, 15 Jun 2020 05:00 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live : आजकल बहुत से युवा सरकारी नौकरी पाना चाहता है। उन्हें सिर्फ आवेदन निकलने का इंतजार होता है परन्तु न जानें ऐसे कितने उम्मीदवार होते हैं जिन्हें समय रहते पता ही नहीं होता कि कब और कहां भर्तियां चल रही हैं। उम्मीदवारों को ऐसे में जरूरत है खुद को अपडेट रखने की। अगर आपको समय से पता होगा कि भर्तियां कहां चल रही हैं तो आप समय रहते आवेदन कर पाएंगे और चयन प्रक्रिया में भी शामिल हो जाएंगे। Uprvunl हो या Railway, UKSSSC हो या Indian Army, आपको इन विभागों की भर्ती की पूरी जानकारी के लिए विज्ञापन लिंक भी यहां मिलेगा। amrujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:43 PM, 15-Jun-2020

RSMSSB: दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, आज ही करें आवेदन

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि लैब तकनीशियन और रेडियोग्राफर के पद के लिए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी sso.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं । 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

03:56 PM, 15-Jun-2020

वायुसेना से जुड़ने के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, पाएं सरकारी नौकरी

हाल ही में भारतीय वायुसेना ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके अनुसार आवेदन 15 जून यानी आज से शुरू हो गए हैं।  अधिसूचना वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर afcat.cdac.in मिल जाएगी। उम्मीदवार आगे स्लाइड से भी अधिसूचना का सीधा लिंक भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2020 तय है।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

02:58 PM, 15-Jun-2020

8वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, जल्द करें आवेदन

BECIL Recruitment 2020 – ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
01:50 PM, 15-Jun-2020

आईआईटी कानपुर में प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

IIT Kanpur Recruitment 2020: आईआईटी कानपुर में कई पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन करें। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर ने 21 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

12:40 PM, 15-Jun-2020

भारतीय डाक विभाग में हो रही हैं 700 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके लिए पंजीकरण कि प्रक्रिया 08 जून, 2020 से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे उत्तराखंड पोस्टल सर्कल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
11:33 AM, 15-Jun-2020

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया युवाओं को फिर एक बार नौकरी का मौका, बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

UPRVUNL Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, तकनीशियन ग्रेड- II समेत अन्य कई रिक्त पदों पर की जारी हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि को फिर एक बार बढ़ा दिया गया है, अब उम्मीदवार 30 जून, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

10:15 AM, 15-Jun-2020

UKSSSC में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, अब 27 जून तक कर सकते हैं आवेदन

UKSSSC Recruitment 2020 – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कि गई है। जिसके तहत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। जिसके तहत अब उम्मीदवार 27 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

09:17 AM, 15-Jun-2020

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में कई पदों पर हो रही हैं भर्तियां

TPSC Recruitment 2020 : त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) द्वारा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि ये भर्ती वन सेवा ग्रेड-2 के पदों पर की जा रही है। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 08 जुलाई, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

06:58 AM, 15-Jun-2020

10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में भर्तियां शुरू

Railway recruitment 2020: उत्तर मध्य रेलवे में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि स्टेनोग्राफर (हिंदी), फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, पेंटर और अप्रेंटिस के 196 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है। साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवार का चयन होगा। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

06:54 AM, 15-Jun-2020

Sarkari Naukri 2020 live: सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्तियां, छूट न जाए मौका

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रोफेसर, एडिशनल, प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून, 2020 थी लेकिन इस तिथि को आगे बढ़ा दिया गया। 

इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें