11:02 AM, 31-Jan-2020
इस राज्य में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 16208 पद खाली
AP Grama Sachivalayam 2020: सरकारी नौकरी पाने के लिए अब ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आंध्र प्रदेश, ग्राम सचिवालयम में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि पंचायत सचिव, ग्राम राजस्व अधिकारी, एएनएम स्वास्थ्य सहायक, पशुपालन सहायक, ग्राम मत्स्य सहायक, ग्राम बागवानी सहायक, ग्राम सेरीकल्चर सहायक, ग्राम कृषि सहायक के 16,000 से अधिक पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://gramasachivalayam.ap.gov.in या http://vsws.ap.gov.in/ के माध्यम से 11 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस नौकरी की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।