Sarkari Naukri 2020 LIVE: अगर लगन सच्ची हो तोथोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ सेसरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तालाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। amarujala.com के नौकरी पेज पर आपको सरकारी विभागों द्वारा जारी किए गए विज्ञापन भी मिल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
Bank of Baroda: ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी पैकेज कर देगा खुश
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में सिक्योरिटी और फायर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
03:38 PM, 22-Dec-2020
Delhi में सरकारी नौकरी, आवेदन का आखिरी मौका कल
दिल्ली शेल्टर बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 23 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। 18 से 27 वर्ष के युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और किसी लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा। केवल शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर ही चयन होगा।
आईसीजी (Indian Coast Guard) ने असिस्टेंट कमांडेंट के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट की डिग्री वाले इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन लिंक केवल 21 से 27 दिसंबर, 2020 तक ही सक्रिय रहेगा। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। इस नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइटपर नजर बनाएं रखें।
190000 तक सैलरी पर NTPC दिल्ली में करें सरकारी नौकरी
एनटीपीसी दिल्ली में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गई है। ये भर्तियां सर्वेयर समेत कई पदों के लिए हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
LICHFL: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। यदि आपने कंप्यूटर साइंस से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो तुरंत आवेदन करेें।
कोचिन शिपयार्ड वैकेंसी 2021, 31 दिसंबर तक आवेदन का मौका
Cochin Shipyard में ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए 60,000 तक पदानुसार सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
हाई कोर्ट वैकेंसी 2021, कई पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2021 से शुरू होगी और 19 फरवरी तक खुली रहेगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
11:39 AM, 22-Dec-2020
SBI में कई पदों पर भर्तियां, शुरू आवेदन प्रक्रिया
SBI SO Vacancy 2021: भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों की रिक्तियों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 11 जनवरी 2021 तक सक्रिय रहेगी। ये भर्तियां स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी और ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिएयहां क्लिक करें।
11:08 AM, 22-Dec-2020
सीमेंट कॉरपोरेशन में नौकरियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
CCI: सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कई रिक्त पदों पर भर्तिया हो रही हैं। 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। नीचे दिए लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और निर्धारित पते पर 20 जनवरी, 2021 तक भेज दें। आवेदकों को लिखित परीक्षा का सामना भी नहीं करना होगा, ट्रेड टेस्ट के आधार पर ही सिलेक्शन किया जाएगा।
JOIN INDIAN NAVY 2021: भारतीय नौसेना से जुड़ने का यह शानदार मौका है। बता दें कि एजुकेशन, तकनीकी और एक्जीक्यूटिव शाखाओं के लिए भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझीमाला, केरल ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Board Exams 2021:सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखाें की घाेषणा आज हो सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पाेखरियाल निशंक आज यानि 22 दिसंबर की शाम 4 बजे साेशल मीडिया पर ऑनलाइन चर्चा करेंगे।
आप भी पूछ सकते हैं प्रश्न - छात्रों को सवाल पूछने के लिए अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स (फेसबुक या ट्वीटर) पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद हैशटैग #EducationMinisterGoesLive को फॉलो करते हुए अपने सवाल शिक्षा मंत्री से पूछ सकते हैं।
09:29 AM, 22-Dec-2020
BECIL Vacancy 2021: 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
BECIL: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने नॉन फैकल्टी (ग्रुप बी और सी) के 727 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंकपर क्लिक करके पढ़ें।
भारत की मिनी नवरत्न कंपनी BEL में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ट्रेनी इंजीनियर, ट्रेनी ऑफिसर समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि ये आवेदन जिला गाजियाबाद परिसर में भर्ती के लिए मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो कि 26 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2020: इन सरकारी विभागों में नौकरी कर रही है आपका इंतजार, हाथ से न निकल जाए मौका
Govt Jobs in Delhi: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) में भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल सीबीटी और एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहीं 160000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से लें पूरी जानकारी और तुरंत आवेदन करें।