फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 Live: डाक विभाग, यूजीसी, यूपीपीसीएल समेत कई विभागों में हो रही हैं बंपर भर्तियां

Fri, 10 Jul 2020 06:02 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live Updates In Hindi: हर साल सरकारी संस्थानों द्वारा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकले जाते हैं। इन नौकरियों के लिए बहुत से युवा आवेदन करते हैं। इन नौकरियों के लिए बहुत से युवा तैयारी भी करते है। पर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि कई संस्थानों में नौकरी के लिए आवेदन निकले जाते है, परन्तु युवाओं को पता नहीं चल पाता। इस लिए amarujala.com आपको प्रमुख संस्थानों द्वारा निकली गई नौकरियों के बारे में जानकारी देगा। साथ ही आपको उन नौकरियों में मांगी गई योग्यता और साथ ही अंतिम तिथि के बारे में भी जानकारी देंगे। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:42 PM, 10-Jul-2020

BHU Recruitment 2020: इस तिथि से शुरू है आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 30 जून से शुरू कर दी गई थी, वहीं आवेदन जमा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के 21 दिनों के भीतर जमा करना होगा। इस नौकरी से संबंधित अधिक जाननकारी के लिए यहां क्लिक करें...

03:41 PM, 10-Jul-2020

BHU: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में निकली भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने रिसर्च साइंटिस्ट, डाटा एंट्री ऑफिसर, लैब असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने वाले हैं वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें। और अंतिम तिथि 21 जुलाई ,2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

02:08 PM, 10-Jul-2020

OSSC Recruitment 2020: इन पदों पर हो रही हैं भर्तियां 

आवेदन की अब अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2020 कर दी गई है।  बता दें कि ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 260 पदों पर होने जारी रही है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जाननकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
01:59 PM, 10-Jul-2020

SSC: सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी थी, जिसकी अंतिम तिथि 06 जुलाई, 2020 थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि में कुछ बदलाव किया है। 

12:48 PM, 10-Jul-2020

NIFT Recruitment 2020 : देनी होगी ये परीक्षाएं 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में आयोजित कि जाएंगी। जिसमें पेपर- I सामान्य हिंदी और पेपर- II सामान्य अंग्रेजी शामिल होंगे। इस नौकरी से संबंधित अधिक जाननकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
12:48 PM, 10-Jul-2020

NIFT में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के पद खाली, जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) द्वारा कई पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये भर्तियां जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नियुक्ति पाना चाहते हैं।

11:40 AM, 10-Jul-2020

UPPCL Recruitment 2020 :  ऐसे होगा चयन 

अगर आप इस विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। नौकरी से संबंधित अधिक जाननकारी के लिए यहां क्लिक करें...

11:40 AM, 10-Jul-2020

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, 22 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश में जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड युवाओं को ये मौका दें रहा है। यूपीपीसीएल ने तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 

10:45 AM, 10-Jul-2020

IBPS Recruitment 2020: इन पदों पर होगी भर्तियां

आईबीपीएस द्वारा प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां होनी है। जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2020 है। नौकरी से संबंधित अधिक जाननकारी के लिए यहां क्लिक करें...

10:43 AM, 10-Jul-2020

IBPS ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर अब भी कर सकते हैं पंजीकरण

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा टीचिंग और नॉन टीचिंग के कई पदों पर भर्तियां निकली थी। इन पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 30 जून थी। परन्तु आईबीपीएस ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। 

10:36 AM, 10-Jul-2020

ESIC में नौकरी के मौके

ESIC यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम में जोका और फरीदाबाद क्षेत्र के लिए सीनियर और जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। नौकरी से संबंधित अधिक जाननकारी के लिए यहां क्लिक करें...

09:33 AM, 10-Jul-2020

OPSC Recruitment 2020: कब से कर सकते हैं आवेदन

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 10 जुलाई से शुरू हो चुकी हैं। इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

09:33 AM, 10-Jul-2020

लोक सेवा आयोग दे रहा है सरकारी नौकरी पाने का मौका, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) के जरिए कई रिक्त पदों पर भर्तियां होने जा रहीं है। बता दें कि ये भर्तियां लेक्चरर के पदों पर की जा रही हैं।

08:51 AM, 10-Jul-2020

Postal Circle Recruitment 2020 : ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

उम्मीदवार 2834 पदों की बंपर भर्ती के लिए 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

08:51 AM, 10-Jul-2020

10वीं पास युवाओं को मिला एक और मौका, 2834 पदों पर आवेदन करने की बढ़ी तिथि

10वीं पास हो गए युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। भारतीय डाक विभाग, मध्यप्रदेश ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि एमपी डाक विभाग ने उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। डाक विभाग द्वारा जारी के नोटिस के तहत आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। 

08:47 AM, 10-Jul-2020

MPHC Recruitment 2020: आज है आवेदन का अंतिम मौका  

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 व 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 10 जुलाई तक इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

08:40 AM, 10-Jul-2020

Sarkari Naukri 2020 Live: डाक विभाग, यूजीसी, यूपीपीसीएल समेत कई विभागों में हो रही हैं बंपर भर्तियां

Madhya Pradesh High Court Recruitment 2020 : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर (MPHC) द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। जिसके तहत कई रिक्त पदों पर ये भर्तियां जाएंगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें