Sarkari Naukri 2020 live : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिन - रात एक कर रहें युवाओं के लिए बहुत से मौके आते है। कहीं उन्हें सफलता हाथ लगती है, तो कहीं असफलता। लेकिन जो इन असफलता से डर जाते हैं, वे कभी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते हैं। कभी-कभी हम जिस प्रतियाेगी परीक्षा की तैयारी कर रहे होते हैं, उन विभागों में आवेदन करने से चूक जाते हैं। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे सरकारी विभागों में आवेदन करने के लिए बताएंगे, जिनकी तैयारी हो सकता है आप में से कोई युवा कर रहा हो। यहां कई सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...
फॉरेस्ट रेंजर और असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
CGPSC Recruitment 2020 – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी), रायपुर ने फॉरेस्ट रेंजर और असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर पंजीकरण करना चाहते हैं, वे 16 जून से 15 जुलाई, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से किए गए स्वीकार होंगे।
IBPS: टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर निकलीं भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
IBPS Recruitment 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) द्वारा टीचिंग और नॉन टीचिंग कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। उम्मीदवार जो इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
High Court: यहां कई पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन
Rajasthan high court Recruitment 2020 – राजस्थान उच्च न्यायालय ने नियुक्ति के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। ये नियुक्तियां कुल 14 रिक्त पदों पर की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले दी गई नोटिफिकेश को जरूर पढ़ें। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून तक है।
केंद्रीय रेशम बोर्ड में चल रही हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी पाने का ये है शानदार मौका
Central Silk Board Recruitment 2020: केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत कई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जो उम्मीदवार साइंटिस्ट बी, साइंटिस्ट सी, असिस्टेंट और साइंटिस्ट बी सीएसटीआरआई के पदों पर नौकरी पाना चाहते है।
दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 12वीं से लेकर डिग्री धारक जल्द करें आवेदन
Doordarshan Kendra Lucknow Recruitment 2020: दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। अगर आपके पास इस नौकरी को पाने के लिए मांगी गई संबंधित योग्यता है, तो उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया युवाओं को फिर एक बार नौकरी का मौका, बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि
UPRVUNL Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, तकनीशियन ग्रेड- II समेत अन्य कई रिक्त पदों पर की जारी हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि को फिर एक बार बढ़ा दिया गया है, अब उम्मीदवार 30 जून, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अगर पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो यहां हैं कई मौके
APSC Recruitment 2020: असम लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार APSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें, सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 16 जून, 2020 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।
JIPMER: फिर बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, शिक्षक बनने का अब भी है मौका
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रोफेसर, एडिशनल, प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून, 2020 थी लेकिन इस तिथि को आगे बढ़ा दिया गया।
वायुसेना से जुड़ने के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, पाएं सरकारी नौकरी
हाल ही में भारतीय वायुसेना ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके अनुसार आवेदन 15 जून यानी आज से शुरू हो गए हैं। अधिसूचना वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर afcat.cdac.in मिल जाएगी। उम्मीदवार आगे स्लाइड से भी अधिसूचना का सीधा लिंक भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2020 तय है।
Sarkari Naukri Live 2020: सरकारी नौकरी पाने के लिए आप इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन
AIIMS Patna Recruitment 2020: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन निकाले गए हैं। बता दें कि ये भर्तियां जूनियर रेजिडेंट के पदों पर होने जा रही है। जो उम्मीदवार ये नौकरी पाना चाहते हैं, उनको 23 जून को बताए गए पते पर पहुंचना होगा।