फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 LIVE: कोल इंडिया, आईओसीएल, आरबीआई समेत कई विभागों में नौकरी का शानदार मौका

Tue, 14 Jan 2020 03:10 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • 12वीं पास और स्नातकों के लिए नौकरी के मौके
  • 10वीं-12वीं पास के लिए सरकारी विभागों में कई पद खाली
  • अन्य विभागों में नौकरी पाने के लिए पूरी खबर पर डाले एक नजर

Sarkari Naukri 2020 : सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों से पता चलता है कि उनमें सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। 10वीं, 12वीं पास और स्नातकों के लिए बंपर भर्तियां निकालीं गई हैं। इन पदों पर आवेदन करने से पहले आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। हम यहां आपको न सिर्फ खबरों से रू-ब-रू कराएंगे, बल्कि उनके आवेदन लिंक भी देंगे। हम आपको रोज यहां नई सरकारी नौकरी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। तो सरकारी नौकरी की हर अपडेट जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
sarkari naukri 2020 live - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:09 PM, 14-Jan-2020

8वीं, 10वीं और स्नातकों के लिए नौकरी के मौके

BECIL Recruitment 2020 : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना के तहत चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, मिड वाइफ, वर्कर समेत अनेक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

02:33 PM, 14-Jan-2020

Railway: रेलवे में नौकरी पाना अब होगा आसान, 1273 पद फिर खाली

Railway Recruitment 2020- पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आगे दी जा रही जानकारी पढ़ने के बाद इसके लिए आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2020 बंद कर दी जाएंगी।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

01:25 PM, 14-Jan-2020

DMRC: दिल्ली मेट्रो में 1493 पद खाली, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

DMRC Recruitment 2019-20 : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही थी। बता दें कि ये भर्तियां एग्जीक्यूटिव केटेगरी और नॉन - एग्जीक्यूटिव पदों पर की जा रहीं थी। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2020 थी। कई उम्मीदवार आवेदन करने से भी चूक गए होंगे। लेकिन उनके लिए अब एक खुशखबरी है, DMRC ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी इस बंपर भर्ती के लिए 20 जनवरी, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
12:57 PM, 14-Jan-2020

नगर विकास एवं आवास विभाग में 463 पद खाली

Bihar Urban Development Recruitment 2020 –  नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार ने भर्ती हेतु कनीय अभियंता (असैनिक / यांत्रिक / विधुत) के कुल 463 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एक मौका और है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि को फिर से एक बार रि-ओपन किया गया है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

11:09 AM, 14-Jan-2020

अगर है ये डिग्री तो जल्द करें आवेदन, यहां कई पद हैं खाली

MGVCL Recruitment 2020 – मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (MGVCL) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्ती विद्युत सहायक (जूनियर असिस्टेंट) के पदों पर होने जा रही है। इन पदों पर उम्मीदवार 15 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
08:34 AM, 14-Jan-2020

बिना लिखित परीक्षा पाएं सरकारी नौकरी

HSHRC Staff Nurse Recruitment 2020 एचएसएचआरसी में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार के लिए पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2019 निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:33 AM, 14-Jan-2020

AIIMS: दो पड़ावों को पार कर पा लें सरकारी नौकरी

AIIMS Nagpur Nursing Officer Recruitment 2020: AIIMS नागपुर में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि नर्सिंग ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार के लिए पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2020 है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:32 AM, 14-Jan-2020

Coal India: 1,326 पद खाली

Coal India Recruitment 2019: कोल इंडिया में अनेक पदों पर भर्ती होने जी रही हैं। आपको बता दें कि एम यानी मैनेजमेंट ट्रेनी के 1326 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार के लिए कोल इंडिया एमटी आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2020 निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:31 AM, 14-Jan-2020

सरकारी नौकरी: 12वीं पास के लिए 1,767 पदों पर भर्तियां

BCECE Bihar Amin Recruitment 2020 : राजस्व एवं भूमि विभाग (बिहार सरकार) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि अधीन "अमीन जिला उप संवर्ग के अंतर्गत अंचल अमीन और भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता कार्यालय" के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

08:16 AM, 14-Jan-2020

Sarkari Naukri 2020 Live: कोल इंडिया, आईओसीएल समेत कई जगहों पर हैं सरकारी नौकरियां

RBI Recruitment 2019: RBI रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि असिस्टेंट के 926 पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवार के लिए अंतिम तिथि 16 जनवरी 2020 निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें