उत्तराखंड में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। यहां विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इन सरकारी नौकरियों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है। सबसे खास बात है कि इन सरकारी नौकरियों में अभ्यर्थियों को साठ हजार से भी ज्यादा सैलरी मिलेगी। ये सरकारी नौकरियां डीईओ, टैक्स कलेक्टर और कंप्यूटर डेटा ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर निकली हैं।
इन सभी नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप उत्तराखंड पब्लिक सर्विस सलेक्शन कमिशन की वेबसाइट देख सकते हैं। यूकेएसएसएससी की वेबसाइट sssc.uk.gov.in है। यहां आपको इन नौकरियों के बारे में विस्तृत नोटिफिकेशन मिलेगा। जूनियर असिस्टेंट /डीईओ और जूनियर असिस्टेंट सह डीईओ के पद के लिए 431 नौकरियों निकली हुई हैं और सैलरी 21700 – 69100 रुपये के बीच है।
इसे भी पढ़ें-
इसी तरह डेटा एंट्री ऑपरेटर और डेटा एंट्री सह ऑपरेटर पद के लिए 81 सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं। इन नौकरियों में चयन होने पर अभ्यर्थी को हर महीने 21700 – 69100 रुपये वेतन मिलेगा।