असम सरकार ने बुधवार को बताया कि अगले साल तक राज्य में 16,000 शिक्षकों की बहाली होगी।
शिक्षा मंत्री हेमंत बिस्वा ने बताया कि, "हमारे पास 19,709 लोग हैं जिन्होंने टेट(Teacher eligibility test) पास किया है। उनमें से 80% लोगों को 2018 तक बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने सिर्फ असम के लिए शिक्षकों की बहाली नियम में रियायत दी है।
अभी के लिए हमारे पास 14,331 पोस्ट खाली हैं। उन्होंने बाताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में 2000-3000 भर्तियां और निकलेंगी। इन बहालियों को पूरा करने के लिए एडिशनल 600 करोड़ की और जरूरत पड़ेगी।
ये भी देखेंः Gauhati university: बीए तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
उन्होंने ये भी बताया कि 6 चरणों मे आयोजित की गई जिनमें कुल 88,571 लोगों ने टेट परीक्षा पास की है, जिनमें 68, 000 लोगों को बहाल किया जा चुका है। असमी बाषा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बाबत बहुत जल्द एक नोटीफिकेशन जारी किया जाएगा और 10वीं कक्षा तक विषय को अनिवार्य किया जाएगा।
इसके अलावे वैसे बच्चे जो असमी भाषा नहीं पढ़ना चाहेंगे उनको बोड़ो या बंगाली में से एक चुनना होगा। बोड़ो ट्रायबल एरिया के लिए होगा तो बंगाली बराक घाटी के लिए लागू होगा।