फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC SI 2019 की मुख्य परीक्षा 26 अप्रैल को, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Sat, 22 Feb 2020 10:04 PM IST
Trainee Trainee एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bihar police
विज्ञापन

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (Bihar Police Sub-ordinate Services Commission-BPSSC)  सब इंस्पेक्टर / सार्जेंट (प्रारक्ष अवर निरीक्षक, परिचारी) / कारा विभाग में सहायक अधीक्षक (डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) / सहायक अधीक्षक (भूतपूर्व सैनिक) समेत 2,446 पदों  के लिए  मुख्य परीक्षा 26 अप्रैल 2020 को होगी।

विज्ञापन


जिसकी प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों  के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को होगी।  बीपीएसएससी के एक अधिकारी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि मुख्य परीक्षा 26 अप्रैल को पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। जिसके लिए अप्रैल के प्रथम सप्ताह में एडमिट कार्ड अपलोड किए जा सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 5,85,829 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद बीपीएसएससी सब इंस्पेक्टर की  प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 28 जनवरी, 2020 को घोषित किया गया था।  जिसमें कुल 50072 अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया था।
विज्ञापन


15458 महिला अभ्यर्थी हुई सफल 

प्रारंभिक लिखित परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा के लिए चयनित 50072 अभ्यर्थियों में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हैं। आयोग के मुताबिक इस बार प्रारंभिक परीक्षा में 15458  महिला अभ्यर्थी सफल हुईं हैं। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 34614 है।

शारीरिक परीक्षा के लिए 6 गुना होगा चयन

मुख्य परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा में  सफल अभ्यर्थियों में से पद की संख्या से 6 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा के बाद दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के पद के लिए अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


परिणाम देखने का लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : सोने के बाद अब मिलेगा यूरेनियम का भंडार! 15 दिनों से हेलीकॉप्टर से किया जा रहा सर्वे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें