लोक सेवा आयोग महाराष्ट्र ने सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 445 है।
इन पदों की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री रखी गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 19 वर्ष से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 फरवरी, 2015 से की जायेगी।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर, 2014 से प्रारंभ है। विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक व मुख्य) व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के योग के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा 1 फरवरी, 2015 को आयोजित की जायेगी।