फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sainik School Vacancy: सैनिक स्कूल में निकली टीचिंग-नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए भी मौका

Fri, 21 Aug 2026 03:05 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Sainik School Sambalpur Recruitment 2026: सैनिक स्कूल संबलपुर ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में पीजीटी, टीजीटी, मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और क्लर्क समेत कई पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sainik School Recruitment 2026 - फोटो : freepik (AI) Edited by Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sainik School Sambalpur Recruitment 2026: सैनिक स्कूल संबलपुर ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें PGT, TGT, मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और क्लर्क समेत अन्य पद शामिल हैं। भर्ती कुछ पदों पर नियमित और कुछ पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संबंधित पद के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए सैनिक स्कूल संबलपुर भेजना होगा। भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका दिया गया है।

क्या है योग्यता?

पद वैकेंसी योग्यता आयु सीमा
PGT फिजिक्स (रेगुलर) 1 संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed/इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed जरूरी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने में सक्षम हों। 21-40 वर्ष
PGT केमिस्ट्री (रेगुलर) 1 संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed/इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed जरूरी। 21-40 वर्ष
PGT बायोलॉजी (रेगुलर) 1 संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed/इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed जरूरी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने में सक्षम हों। 21-40 वर्ष
PGT मैथ्स (रेगुलर) 2 संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed/इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed जरूरी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने में सक्षम हों। 21-40 वर्ष
PGT कंप्यूटर साइंस (रेगुलर) 1 MSc (कंप्यूटर साइंस/IT), MCA या ME/M.Tech में कम से कम 50% अंक और B.Ed/इंटीग्रेटेड B.Ed-M.Ed में 50% अंक जरूरी। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ा सकें। 21-40 वर्ष
TGT सोशल साइंस (रेगुलर) 1 संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री या बैचलर/ऑनर्स डिग्री के साथ B.Ed में 50% अंक। CTET Paper-II या TET पास होना जरूरी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ा सकें। 21-35 वर्ष
TGT जनरल साइंस (रेगुलर) 1 संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री या बैचलर/ऑनर्स डिग्री के साथ B.Ed में 50% अंक। CTET Paper-II या TET पास होना जरूरी। 21-35 वर्ष
TGT मैथमेटिक्स (रेगुलर) 1 संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री या बैचलर/ऑनर्स डिग्री के साथ B.Ed में 50% अंक। CTET Paper-II या TET पास होना जरूरी। 21-35 वर्ष
TGT इंग्लिश (रेगुलर) 1 संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री या बैचलर/ऑनर्स डिग्री के साथ B.Ed में 50% अंक। CTET Paper-II या TET पास होना जरूरी। 21-35 वर्ष
PEM/PTI कम मैट्रन (कॉन्ट्रैक्चुअल) 1 फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री या निर्धारित योग्यता के साथ फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा। 21-50 वर्ष
आर्ट मास्टर (कॉन्ट्रैक्चुअल) 1 फाइन आर्ट/ड्रॉइंग एंड पेंटिंग/स्कल्पचर/ग्राफिक आर्ट में बैचलर डिग्री या 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री। B.Ed में 50% अंक जरूरी। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ा सकें। 21-50 वर्ष
लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी) (कॉन्ट्रैक्चुअल) 1 साइंस से इंटरमीडिएट या संबंधित विषय में समकक्ष योग्यता। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने में सक्षम हों। 21-50 वर्ष
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) (कॉन्ट्रैक्चुअल) 1 10वीं पास या समकक्ष। अंग्रेजी में 40 WPM और हिंदी में 35 WPM टाइपिंग स्पीड। शॉर्टहैंड की जानकारी भी जरूरी। 18-50 वर्ष

कैसे होगा चयन?

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल/प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
  • कॉन्ट्रैक्ट आधारित पदों के लिए भी चयन प्रक्रिया यही रहेगी।
  • सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की तारीखें सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
  • उम्मीदवारों को तय कार्यक्रम के अनुसार सभी चयन चरणों में शामिल होना होगा।

इतना मिलेगा वेतन

पद वेतन
PGT टीचर 47,600 से 1,51,100 प्रति माह + DA और अन्य भत्ते
TGT टीचर 44,900 से 1,42,400 प्रति माह + अन्य भत्ते
PEM/PTI कम मैट्रन 40,000 प्रति माह
आर्ट मास्टर 70,500 प्रति माह
लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी) 30,000 प्रति माह
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) 30,000 प्रति माह
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले निर्धारित आवेदन फॉर्म भरें।
  • जनरल और OBC उम्मीदवारों को 500 तथा SC/ST उम्मीदवारों को 250 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • आवेदन शुल्क प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर के खाते में जमा करना होगा।
  • इसके बाद भरा हुआ आवेदन फॉर्म, जरूरी दस्तावेज और शुल्क रसीद को डाक के माध्यम से भेजें।
विवरण जानकारी
आवेदन भेजने का पता प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर, पीओ- बसंतपुर, पीएस- बुर्ला, वाया सीएस चिपलिमा, गौशाला के पास, जिला संबलपुर, ओडिशा - 768025
आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026
हेल्पलाइन नंबर 9692200674
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें