पदानुसार तय की गई है आयुसीमा
सैनिक स्कूल झुंझुनू की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयुसीमा तय की गई है। पीजीटी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं टीजीटी पदों के लिए यह सीमा 21 से 35 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा, पीईएम/पीटीआई, आर्ट मास्टर, यूडीसी और एलडीसी जैसे पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जानिए कितनी मिलेगी सैलरी
पीजीटी इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस के पदों पर सैलरी 47,600 रुपये प्रति माह तय की गई है। वहीं, पीजीटी फिजिक्स, मैथमेटिक्स और केमिस्ट्री के लिए 71,400 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। टीजीटी सोशल साइंस, पीईएम/पीटीआई आर्ट मास्टर और म्यूजिक मास्टर को 63,758 रुपये और म्यूजिक टीचर को 44,676 रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया में चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा, फिर स्किल टेस्ट और उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।