फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAI Recruitment 2022: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 50 पदों पर भर्तियां, मिलेगी बंपर सैलरी

Thu, 28 Apr 2022 03:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SAI Recruitment 2022: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती के माध्यम से कुल 50 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवरों को युवा पेशेवर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
SAI Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SAI Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने यंग प्रोफेशनल (युवा पेशेवरों) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

विज्ञापन

SAI Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से युवा पेशेवरों के रिक्त पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई, 2022 निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। 

SAI Recruitment 2022: 50 पदों पर होंगी भर्तियां
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती के माध्यम से कुल 50 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवरों को युवा पेशेवर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने  40,000 से लेकर  60,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। 

SAI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता 
 
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री।
  • खेल में एमबीए/स्नातकोत्तर डिप्लोमा (2 वर्ष)।
  • नोटिफिकेशन के अनुसार संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव। 
 
विज्ञापन

SAI Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले SAI की आधिकारिक वेबसाइट सबसे पहले  आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें