आज के समय में स्वउद्दमों को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है। ढेरों ऐसे युवा हैं जिन्होंने अपने पैशन व लगन को अपना करियर बनाया। इसी क्रम में Safalta Talks का हिस्सा बन रहे वैभव जयसवाल भी हैं, जिन्होंने प्रकृति के अपने प्रेम को अपना करियर बनाया और बन गए एक चर्चित स्टार्टअप प्रकृति- कल्टीवेटिंग ग्रीन के फाउंडर। इनकी यह जर्नी वर्तमान समय में युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। Safalta Talks के माध्यम से आइए मिलते हैं वैभव से।
वाराणसी के रहने वाले वैभव ने सबसे पहले अपना बिजनेस आइडिया अपने कॉलेज में प्रस्तुत किया। जिसके बाद उन्हें काफी सराहा गया। यहीं से प्रकृति के स्थापना की नींव पड़ी। अपने बिजनेस आइडिया के कारण इन्हें प्रकाश सिंह बादल व शिवराज पाटिल के द्वारा सम्मानित किया गया। यहां तक कि साल 2010 में इन्हें प्रिंस चार्ल्स से भी मिलने का मौका मिला। अपने बिजनेस को बढ़ाते हुए इन्होंने कई महत्वपूर्ण काम किए व कई कीर्तिमान स्थापित किए। वैभव की यात्रा बेहद रोमांचक व चुनौतियों से भरी रही है। इनकी जर्नी ढेरों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अगर आप भी स्टार्टअप या कोई अन्य लक्ष्य को लेकर कार्यरत हैं तो वैभव का अनुभव निश्चित तौर पर आपके लिए बेहद सहायक होगा। बता दें कि इस सेशन का आयोजन 22 जून शाम 5 बजे हो रहा है। इस सेशन से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें Safalta Talks का यूट्यूब चैनल या
क्लिक करें