IAS अक्षय सुनील अग्रवाल ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित और मुश्किल परीक्षा UPSC को क्रैक किया और IAS बन गए। उनके अनुभव अभ्यर्थियों तक पहुँचाने के लिए Safalta Talks ने उन्हें आमंत्रित किया जहाँ उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी और अनुभव साझा किए।
किसी भी काम में सफलता के लिए उसे पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ करने की जरूरत होती है। आत्मविश्वास के साथ किया गया काम आपको सफलता के रास्ते ले जाता है। इसी बात को सिद्ध कर रहे हैं IAS अक्षय सुनील अग्रवाल। अक्षय ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित और मुश्किल परीक्षा UPSC को क्रैक किया और IAS बन गए। उनके अनुभव अभ्यर्थियों तक पहुँचाने के लिए Safalta Talks ने उन्हें आमंत्रित किया जहां उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी और अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
अक्षय ने साल 2018 में यूपीएससी की परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल की थी। अक्षय ने इस परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की थी। ये देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है जिसके लिए हर साल लाखों युवा अपनी किस्मत आजमाते हैं। अक्सर कई प्रयत्नों के बाद ही छात्रों को इस परीक्षा में सफलता मिलती है। हालांकि अक्षय ने पहले ही प्रयास में अच्छे अंकों से इस परीक्षा को क्रैक कर एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। उन्होंने आल इंडिया रैंकिंग में 43वां स्थान हासिल कर टॉप 50 में भी अपनी जगह बनाई।
इस सेशन में अक्षय ने परीक्षा की तैयारी के लिए खास टिप्स भी बताए। इन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों का सही इस्तेमाल तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अक्षय ने बिना किसी कोचिंग के सिर्फ यूट्यूब और इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्रियों द्वारा अपनी तैयारी कर सफलता प्राप्त की। इस सेशन में अक्षय ने अपने अनुभव और कई खास बातें बताई जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी काम आ सकती हैं। अगर आप भी इस सेशन को देखना चाहते हैं तो www.safalta.com के यूट्यूब चैनल पर विजिट करें या इस लिंक से https://www.youtube.com/watch?v=6XrKiSmB6Zs भी आप इस खास सेशन से जुड़ सकते हैं।