फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स जोधपुर भर्ती 2021: 106 सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 

Wed, 16 Jun 2021 05:56 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए 106 रिक्तियां निकाली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बेहद नजदीक है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के जरिए जल्द से जल्द अप्लाई कर ले।

विज्ञापन


कुल रिक्तियां 106 और आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून
कुल सीनियर रेजिडेंट रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी समय सीमा से पहले इन पदों के लिए जरूर आवेदन कर लें। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन रिक्तियों के लिए 45 साल से ज्यादा उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग: 576 चिकित्सा अधिकारियों की नौकरियां, 24 जून से शुरू होगा आवेदन
विज्ञापन


सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 45 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 मई से ही शुरू हो चुकी है। जनरल अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये रखी गई है। जबकि, ओबीसी, एससी एवं एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग: ग्रुप सी की 465 नौकरियां, 19 जून से शुरू होगा आवेदन

इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। सिंगल पोस्ट के लिए 6 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा और उसके बाद जिसका प्रदर्शन बेहतर होगा उसे चुना जाएगा। चुने हुए अभ्यर्थी को हर महीने 18,750 + 6600 रुपये का वेतन अन्य भत्तों के साथ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें