फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safalta Talks 2021: पहले IIT किया क्रैक, फिर BPSC किया पास, जानिए इस युवा की कामयाबी की कहानी

सार

Safalta Talks का हिस्सा बनने जा रहे राघवेंद्र मणी त्रिपाठी से जानते हैं उनकी सफलता का राज। 
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कभी हार न मानने का जज्बा। किसी भी काम को करने में हमें अक्सर ही सफलता व असफलता दोनों ही मिलती है। लेकिन जरूरी ये है कि असफलता मिलने पर हम हार न मानें और फिर से पूरी क्षमता से प्रयास करें। सरकारी नौकरी की तैयारी करते हुए भी यह मंत्र छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी मंत्र को अपनाते हुए एक युवा ने पहले तो IIT क्लीयर किया और उसके बाद ढेरों असफलता मिलने के बाद भी BPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षा क्रैक किया। Safalta Talks का हिस्सा बनने जा रहे राघवेंद्र मणी त्रिपाठी से जानते हैं उनकी सफलता का राज। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के देवरिया रहने वाले राघवेंद्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देवरिया से ही की जिसके बाद IIT BHU से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद राघवेंद्र ने IBM जैसी सॉफ्टवेयर कंपनियों में नौकरी की। लगभग 5 साल नौकरी करने के बाद राघवेंद्र ने दिल्ली से ही UPSC की तैयारी शुरू की जहां पर इन्होंने तीन बार प्रीलिम्स क्रैक किया व मेन्स परीक्षा में हिस्सा लिया। हालांकि तीनों बार इन्हें असफलता मिली। लेकिन कभी हार न माने के जज्बे के कारण राघवेंद्र ने अपनी तैयारी को और भी पक्का किया और अंत में BPSC क्रैक कर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बन गए।

अगर आप भी सिविल सेवाओं अथवा अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं तो राघवेंद्र का मार्गदर्शन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इस सेशन में राघवेंद्र तैयारी के अपने अनुभव आपके साथ साझा करेंगे साथ ही आपको तैयारी के लिए खास टिप्स भी देंगे। बता दें कि इस सेशन का आयोजन 15 जुलाई शाम 7 बजे होगा। तो फिर देर किस बात की आप भी जुड़ें इस खास सेशन से और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। इस सेशन से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें Safalta Talks का यूट्यूब चैनल।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें