RVUNL JE Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। राजस्थान विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर और जूनियर कैमिस्ट के कुल 271 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को 20 फरवरी 2025 तक आवेदन करना होगा।
पदों का विवरण
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 228 पद
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 25 पद
- जूनियर इंजीनियर (कम्युनिकेशन): 11 पद
- जूनियर कैमिस्ट: 5 पद
- फायर एंड सेफ्टी: 2 पद
RVUNL Recruitment 2025 Eligibility Criteria: योग्यता एवं मापदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फुल टाइम 4 वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में कार्य करने और राजस्थानी संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RVUNL Junior Engineer Vacancy Application Fee: आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
RVUNL 2025 Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। जिसमें तकनीकी और सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंत में, चयनित उम्मीदवारों को प्रीरिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
RVUNL Jobs 2025 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर "Click here for New Registration" पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- फिर, अन्य जानकारी, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
- इसके बाद, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में, पूरी तरह से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।