कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनारक्षित वर्ग, ओबीसी और ईबीसी (क्रीमी लेयर) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी/एसटी, ओबीसी और ईबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), पीडब्ल्यूबीडी, और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।
कैसे करें आवेदन?
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- अब होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- पंजीकरण के बाद आपको ईमेल या मोबाइल नंबर पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।
- अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
- नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से शुल्क जमा करें।
- सभी विवरणों की जांच कर आवेदन जमा करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।