फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB NHM & RajMES Result: राजस्थान एनएचएम और चिकित्सा शिक्षा सोसाइटी भर्ती के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 21 Nov 2025 11:24 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB NHM & RajMES Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एनएचएम और राजस्थान चिकित्सा शिक्षा सोसाइटी (RajMES) भर्ती के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजों का साथ-साथ कटऑफ अंक भी घोषित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB NHM & RajMES Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एनएचएम और राजस्थान चिकित्सा शिक्षा सोसाइटी (RajMES) भर्ती के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


साथ ही परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 09 जून, 2025 को सुबह की पाली में किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिये 13398 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करने के बाद उसमें परीक्षा में प्राप्त अंक, अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग व कैटेगरी की जांच अच्छे से कर लें।
विज्ञापन

 

RSSB NHM & RajMES Cut Off: कटऑफ अंक भी जारी

आरएसएसबी की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं।

गैर-अनुसूचित क्षेत्र में कटऑफ मार्क्स
  • सामान्य वर्ग के लिए 285
  • एससी के लिए 264
  • एसटी के लिए 231
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 270
  • ओबीसी के लिए 276 

अनुसूचित क्षेत्र में कटऑफ अंक
  • सामान्य वर्ग के लिए 250
  • एससी के लिए 246
  • एसटी के लिए 214
विज्ञापन

RSSB NHM & RajMES Result Download: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

आरएसएसबी की ओर से NHM & RajMES परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए चरणों का पालन करके रिजल्ट देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करने के बाद 'RSSB NHM & RajMES Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें