फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB Bharti 2025: राजस्थान पशुधन सहायक की भर्ती के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, 2540 पदों पर होगा चयन

Wed, 26 Feb 2025 04:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Livestock Assistant Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही पशुधन सहायक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाले है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें ताकि वे इस सुनहरे अवसर को न गंवाएं।
विज्ञापन
Rajasthan Livestock Assistant Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Livestock Assistant Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB ) जल्द ही पशुधन सहायक पदों 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च निर्धारित है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पशुधन सहायक के कुल 2540 पदों को भरना है, जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2252 रिक्तियां और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 288 रिक्तियां शामिल है।

आवेदन के लिए योग्यता 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान या कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान और भौतिकी/रसायन विज्ञान/कृषि रसायन विज्ञान के साथ कक्षा12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।

1 जनवरी, 2026 को उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/ओबीसी और ईबीसी (क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित है। वहीं एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईबीसी (गैर क्रीमी लेयर) और पीडब्ल्यूबीडी के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये लागू है।

वर्गवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

वर्ग (Category) आवेदन शुल्क 
सामान्य (GEN) / क्रीमी लेयर ओबीसी 600 रुपये
ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 400 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST) 400 रुपये
दिव्यांगजन (PWD)/ राजस्थान के टीएसपी क्षेत्र के उम्मीदवार 400 रुपये

 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब "Livestock Assistant Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद, आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन पूरा करें।
  • अंत में आवेदन पत्र डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें