फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPF Constable Exam: आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती से जुड़ा नोटिस जारी, इस तारीख से पहले जमा करें नवीनतम जाति प्रमाण

Wed, 26 Feb 2025 02:45 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPF Constable Exam Notice: रेलवे बोर्ड ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुछ जातियों को अनुसूचित जाति से हटाकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों के अपना नवीनतम जाति प्रमाणपत्र जल्द से जल्द जमा करने के संबंध में अहम जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
RPF Constable Exam Notice - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPF Constable Exam Notice: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है, जिसमें एससी उम्मीदवारों के जाति प्रमाणपत्र के संबंध में अहम जानकारी दी गई है। जारी नोटिस में लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्वासी, पान्र, तांती और तातवां जातियों को अनुसूचित जाति (SC) से हटा कर अत्यंत पिछड़ा वर्ग (OBC) में शामिल कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि इन जातियों के अभ्यर्थियों को अब एससी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें ओबीसी (Non-Creamy Layer) सर्टिफिकेट के आधार पर आरक्षण प्राप्त होगा।

ईमेल के माध्यम से भेजें नया प्रमाणपत्र

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी स्वासी, पान्र, तांती और तातवां वर्ग के उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे अपने नवीनतम ओबीसी सर्टिफिकेट को asrrb@scr.railnet.gov.in पर 30 मार्च 2025 या उससे पहले ईमेल करें। इस ईमेल में उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी शामिल करनी होगी:
  • आवेदन पंजीकरण संख्या
  • आवेदक का नाम
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • सीईएन नंबर
  • पुराना समुदाय और जाति
  • संशोधित समुदाय और जाति
यह नोटिस न केवल बिहार के उम्मीदवारों के लिए है, बल्कि बिहार से अन्य राज्य में स्थानांतरित होने वाले उम्मीदवारों के लिए भी लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ परीक्षा एडमिट कार्ड

आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 2 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। 

चयन प्रक्रिया

आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बोर्ड, सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक श्रेणी से कुल रिक्तियों के 10 गुना के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।

आरपीएफ परीक्षा पैटर्न

आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 120 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवारों से बेसिक अर्थमैटिक और जनरल इंटेलिजेंस से 35 प्रश्न, रीजनिंग से 35 प्रश्न एवं जनरल अवेयरनेस से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि गलत उत्तरों के लिए ⅓ नकारात्मक अंक होंगे, प्रयास न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा या काटा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें