फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB LDC 2026: राजस्थान में 13 फरवरी को बंद हो रही 10644 नौकरियों की आवेदन विंडो, 12वीं पास फटाफट भर दें फॉर्म

Thu, 12 Feb 2026 09:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB LDC Junior Assistant Recruitment 2026: राजस्थान एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद करीब है। कुल 10,644 पदों पर भर्ती होनी है। 12वीं पास और CET-2024 में शामिल अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
 
विज्ञापन
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB LDC Junior Assistant 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से निकाली गई एलडीसी ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बेहद करीब आ गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी 2026 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके लिए यह अंतिम मौका माना जा रहा है।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से पूरी करनी होगी और इसके लिए पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है।

कुल पदों का विवरण

भर्ती में लिपिक ग्रेड-II और कनिष्ठ सहायक के पद शामिल हैं। गैर अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्र को मिलाकर कुल 10,644 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इनमें कनिष्ठ सहायक के पदों की संख्या सबसे ज्यादा है, जबकि लिपिक ग्रेड-II के भी कई पद निर्धारित किए गए हैं।
 
पद का नाम गैर अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पद
लिपिक ग्रेड-II 6 0 6
कनिष्ठ सहायक 8827 979 9806
कनिष्ठ सहायक 581 19 600
कनिष्ठ सहायक 98 0 98
कनिष्ठ सहायक 46 4 50
लिपिक ग्रेड-II 84 0 84
कुल 9642 1002 10644
 

कई विभागों में होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग, प्रशासनिक सुधार विभाग, कृषि विपणन निदेशालय, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान जैसे विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। बड़ी संख्या में जूनियर असिस्टेंट पद शामिल होने के कारण प्रतियोगियों के लिए अवसर अधिक हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

कनिष्ठ सहायक पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) पास होना जरूरी है। साथ ही NIELIT, DOEACC या अन्य मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स जैसे ओ लेवल, कोपा (COPA) या डीपीसीएस (DPCS) का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यात्मक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी अपेक्षित है। इसके अलावा सीईटी-2024 (सीनियर सेकेंडरी स्तर) में शामिल होना आवेदन के लिए अनिवार्य शर्त है।

आयु सीमा
आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट देना होगा। दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओटीआर प्रक्रिया पूरी करें। 
  • इसके बाद लॉगिन कर एलडीसी या जूनियर असिस्टेंट भर्ती का आवेदन फॉर्म भरें। 
  • आवश्यक शैक्षणिक जानकारी, कंप्यूटर सर्टिफिकेट और सीईटी-2024 का विवरण दर्ज करें। 
  • निर्धारित दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट कर दें। 
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें