फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB LDC Exam: 10644 पदों के लिए परीक्षा कल, क्या लेकर जाएं और क्या नहीं? जानें ड्रेस कोड समेत पूरी गाइडलाइंस

Sat, 04 Jul 2026 02:40 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB LDC Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की एलडीसी ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 5 जुलाई को होगी। 10,644 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी दस्तावेज, ड्रेस कोड समेत सभी नियमों की पूरी जानकारी होना जरूरी है।
 
विज्ञापन
Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB LDC Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से लिपिक ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 10,644 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड पहले ही प्रवेश पत्र जारी कर चुका है।

विज्ञापन


यदि आपने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है तो आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर जाकर आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद लिपिक ग्रेड-II (LDC) एवं जूनियर असिस्टेंट
कुल रिक्तियां 10,644
परीक्षा तिथि 5 जुलाई 2026
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन (ओएमआर शीट)
प्रवेश पत्र जारी 1 जुलाई 2026

परीक्षा केंद्र पर कितने बजे पहुंचना होगा?

आरएसएसबी एलडीसी और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
 
परीक्षा पहली पाली दूसरी पाली
रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे दोपहर 2:00 बजे
गेट बंद सुबह 9:00 बजे दोपहर 2:30 बजे
परीक्षा शुरू सुबह 9:30 बजे दोपहर 3:00 बजे
परीक्षा समाप्त दोपहर 12:30 बजे शाम 6:00 बजे
 

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है-
  • प्रवेश पत्र (प्रिंट कॉपी)
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र
  • दो हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • ओएमआर शीट भरने के लिए नीले या काले रंग का बॉल पेन

इनमें से कोई भी जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकता।

प्रवेश पत्र में कौन सी जानकारी चेक करनी चाहिए?

परीक्षा केंद्र जाने से पहले उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र में दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें-
  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन/पंजीकरण संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा की पाली
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • श्रेणी (कैटेगरी)
  • परीक्षा दिवस से जुड़े निर्देश

यदि किसी जानकारी में त्रुटि हो तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

परीक्षा के लिए ड्रेस कोड क्या है?

परीक्षा के दौरान सुरक्षा जांच को आसान बनाने के लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सादे और सामान्य कपड़े पहनकर आने की सलाह दी है।
 
श्रेणी क्या पहन सकते हैं क्या नहीं पहनना चाहिए
पुरुष साधारण शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा मोटे जैकेट, कोट, अधिक जेब वाले कपड़े
महिलाएं साधारण सलवार-सूट, साड़ी, कुर्ता भारी कढ़ाई वाले कपड़े, अधिक जेब वाले परिधान
फुटवियर साधारण चप्पल या पतली सोल वाली सैंडल जूते, बूट, मोटी सोल वाले फुटवियर, हाई हील
बालों की एक्सेसरी साधारण रबर बैंड या हेयर बैंड धातु वाली हेयर क्लिप या सजावटी एक्सेसरी
आभूषण धार्मिक कारणों से अनुमति प्राप्त वस्तुएं (सुरक्षा जांच के अधीन) भारी चेन, अंगूठी, कंगन, बड़े झुमके और अन्य धातु के आभूषण
 

परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है?

परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक या संदिग्ध सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित वस्तुओं में शामिल हैं-
  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • ईयरफोन
  • कैलकुलेटर
  • पावर बैंक
  • किसी भी प्रकार का अध्ययन सामग्री या नोट्स
  • अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है या अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। साथ ही भविष्य में होने वाली आरएसएसबी की परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

परीक्षा के दिन किन बातों का खास ख्याल रखना होगा?

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने का प्रयास करें।
  • गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • केवल नीले या काले रंग का बॉल पेन ही साथ रखें।
  • प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।
  • परीक्षा केंद्र पर सभी सुरक्षा जांच और निरीक्षकों के निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने से बचें।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

यदि आपने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है तो इन आसान चरणों का पालन करें-
  • आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर जाएं।
  • LDC Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर सबमिट करें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें