फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC SI Vacancy: बिहार में निकली सब-इंस्पेक्टर की भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए मौका; कितनी हाइट जरूरी? जानें यहां

Sat, 04 Jul 2026 02:31 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSSC SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौका आया है। बीपीएससी ने 150 एसआई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
BPSSC SI Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSSC SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग (पुलिस शाखा) के तहत सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त, तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती में चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल होगी। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों की आयु और योग्यता की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। 

क्या है आयु सीमा के नियम?

पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सामान्य बंद कैडर) पद के लिए उम्मीदवार के पास 01-08-2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। इस योग्यता के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।

आयु सीमा की गणना 01-08-2025 को आधार मानकर की जाएगी। उम्मीदवार की जन्म तिथि मैट्रिकुलेशन या समकक्ष प्रमाण पत्र के अनुसार मानी जाएगी। इसके आधार पर ही उनकी न्यूनतम और अधिकतम आयु तय की जाएगी।

विज्ञापन

 

श्रेणीवार आयु सीमा

वर्ग न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
अनारक्षित (सामान्य) - पुरुष 20 साल 37 वर्ष
अनारक्षित (सामान्य) - महिला 20 साल 40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग - पुरुष और महिला 20 साल 40 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति - पुरुष और महिला 20 साल 42 वर्ष

कितनी होनी चाहिए हाइट?

पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद के लिए शारीरिक मानकों के अनुसार, अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी होनी चाहिए, जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी निर्धारित है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती का माप बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाने पर 86 सेमी (सामान्य/पिछड़ा वर्ग) तथा 79 सेमी और 84 सेमी (आरक्षित वर्ग) होना चाहिए। सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी तय की गई है और उनके लिए छाती का माप लागू नहीं होता।
 
वर्ग न्यूनतम ऊंचाई छाती (बिना फुलाए/फुलाकर)
अनारक्षित (सामान्य) और पिछड़ा वर्ग - पुरुष 165 सेमी 81 सेमी/86 सेमी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति - पुरुष 160 सेमी 79 सेमी/84 सेमी
सभी श्रेणियां - महिला 155 सेमी लागू नहीं
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें 200 अंकों के वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें दो प्रश्नपत्र होंगे। अंतिम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) लिया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

पेपर प्रकार विषय और अंक अवधि कुल अंक
पेपर I वस्तुनिष्ठ (MCQ) सामान्य अध्ययन (50), गणित (40), तर्कशक्ति (40), अंग्रेजी (20), हिंदी (20), बिहार सामान्य ज्ञान (30) 3 घंटे 200
पेपर II व्यक्तिपरक (लिखित) हिंदी निबंध (15), अंग्रेजी निबंध (15), अंग्रेजी संक्षेप (10), हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद (10) 1 घंटा 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें