इन दस्तावेजों को रखें तैयार
उम्मीदवार अपने सभी ओरिजनल दस्तावेज और उनकी दो फोटोकॉपी साथ लेकर आएं। इसमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र, फोटो आईडी कार्ड (आधार, पैन या मतदाता पहचान पत्र), जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणियों के लिए), मूल निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान के स्थायी निवासी होने का सबूत), हाल ही में खिंचवाई गई कम से कम 4 पासपोर्ट साइज फोटो, और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी शामिल हों।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- तय दिन और समय पर ही उपस्थित हों, देर होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
- जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज बिना लाए DV में शामिल नहीं हो पाएंगे।
- कोई भी नकली या गलत दस्तावेज जमा करने पर उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।
- सभी जानकारियाँ सही और पूरी भरें।
- DV में शामिल न होने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी स्वतः रद्द कर दी जाएगी।
- बोर्ड द्वारा बताए गए नियम और निर्देशों का पालन अनिवार्य है।