फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB PTI Admit Card: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड पीटीआई भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करे

Sun, 18 Sep 2022 03:09 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB PTI Admit Card: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 5546 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
RSMSSB PTI Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB PTI Admit Card: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड/RSMSSB ने राज्य में शारीरिक शिक्षण शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं और बोर्ड के पोर्टल पर मौजूद हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को....

विज्ञापन


RSMSSB PTI Admit Card: कब होगी परीक्षा?
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से पीटीआई भर्ती परीक्षा, 2022 का आयोजन 25 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में सुबह  10.00 से 12.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक होगी। 

RSMSSB PTI Admit Card: इतने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 5546 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के माध्यम से किया जाना निर्धारित है। 
विज्ञापन


RSMSSB PTI Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें