सेना में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल इंड्रस्ट्रीयल सिक्योरिटी फ़ोर्स (CISF) ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 418 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 26 सितंबर 2022 से होगी और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। CISF के साथ इस वक्त दिल्ली पुलिस में भी हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों पर भर्ती निकली है और इसका आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसके लिए पहले चरण की परीक्षा 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच आयोजित की जानी है। वहीं अगर आप भी हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) या दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल तथा कॉन्स्टेबल की अन्य भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
दोनों भर्तियों में क्या है अंतर :
CISF में निकली HC (मिनिस्ट्रियल) भर्ती और दिल्ली पुलिस में निकली HC (मिनिस्ट्रियल) भर्ती की चयन प्रक्रिया में काफी अंतर है। दरअसल दिल्ली पुलिस में निकली HC (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के लिए आवेदनकरने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के CBT में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंको के टाइपिंग टेस्ट और फिर चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। वहीं CISF की HC (मिनिस्ट्रियल) भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट (PST) और डॉक्यूमेंटेशन में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में 100 अंको की लिखित परीक्षा और फिर तीसरे चरण में टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।
सैलरी में कितना है अंतर :
CISF HC (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती में चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को पे लेवल - 4 के अंतर्गत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। वहीं दिल्ली पुलिस में निकली HC (मिनिस्ट्रियल) कीभर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भी पे लेवल 4 के अंतर्गत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये के बीच की ही सैलरी मिलेगी। गौरतलब है कि CISF में निकली HC (मिनिस्ट्रियल) की नौकरी और दिल्लीपुलिस की HC (मिनिस्ट्रियल) की नौकरी, ये दोनों नौकरियां केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।