फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Patwari Bharti 2025: वैकेंसी में बड़ा इजाफा! 1685 पद बढ़े; 23 जून से फिर शुरू होंगे आवेदन

Sat, 21 Jun 2025 01:29 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Patwari Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती 2025 में वैकेंसी बढ़ा दी हैं। इसके साथ ही 23 जून से आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी, ताकि नए अभ्यर्थी भी इस भर्ती में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Patwari Jobs 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने पटवारी भर्ती 2025 को लेकर एक संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, अब भर्ती में 1685 पदों का इजाफा किया गया है। पहले जहां 2020 पदों पर भर्ती होनी थी, अब यह संख्या बढ़कर 3705 पद हो गई है।

विज्ञापन


बढ़ी हुई वैकेंसी को देखते हुए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी 23 जून 2025 से फिर से आवेदन कर सकेंगे। इस बार नए उम्मीदवारों को भी फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को ही आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन वापस लेने की सुविधा भी उपलब्ध

आरएसएमएसएसबी पटवारी भर्ती 2025 के लिए नए अभ्यर्थी 23 जून से 29 जून 2025 के बीच rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को 30 जून से 6 जुलाई तक आवेदन में संशोधन (Correction) करने का मौका मिलेगा। यदि कोई उम्मीदवार आवेदन वापस लेना चाहता है, तो वह 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 के बीच ऐसा कर सकता है।

यह परीक्षा पहले 11 मई 2025 को आयोजित होनी थी, लेकिन वैकेंसी बढ़ाने और आवेदन विंडो दोबारा खोलने के फैसले के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

आवेदन से पहले जान लें जरूरी शर्तें

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी का CET स्नातक स्तर (Graduate Level CET) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से स्नातक (Graduation) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है, जिसके लिए उम्मीदवारों के पास NIELIT 'O' Level, COPA, कंप्यूटर साइंस/एप्लिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा, RS-CIT या कंप्यूटर से संबंधित कोई तकनीकी योग्यता होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले https://rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Recruitment Advertisement" सेक्शन में जाएं।
  • "Patwari Bharti 2025" से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • यदि आपने पहले से SSO ID नहीं बनाई है, तो https://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • SSO पोर्टल पर लॉगिन करें और "Recruitment Portal" चुनें।
  • आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें