पात्रता मानदंड और भाषा की अनिवार्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव (बैंकिंग सेक्टर में) आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है, क्योंकि अभ्यर्थियों को उसी राज्य या सर्कल में नियुक्त किया जाएगा जहां की भाषा वे जानते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा, दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और अंतिम शारीरिक साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
जानें कितना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन मोड से कर सकते हैं।
इस तरह करें आवेदन
- एसबीआई के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- "RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICERS" के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य में सहुलियत के लिए इस फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।