फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Bharti 2025: राजस्थान में 13000+ नौकरियों के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, जल्द करें पंजीकरण

Sat, 15 Mar 2025 04:31 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB NHM Bharti: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही नर्स, लेखा सहायक, लैब टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 13 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB NHM Registration: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत निकाली गई 13,398 पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें, ताकि वे इस अवसर से वंचित न रह जाएं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से चालू हुई और अंतिम तिथि 19 मार्च, 2025 निर्धारित है।

पदों का विवरण इस प्रकार है:

पोस्ट नाम कुल पद
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) 2634
देखभाल करना 1941
ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी 53
डाटा एंट्री ऑपरेटर 177
कार्यक्रम सहायक एवं जूनियर कार्यक्रम सहायक 146
लेखा सहायक 272
फार्मा सहायक 499
सेक्टर स्वास्थ्य पर्यावरण 565
सामाजिक कार्यकर्ता 72
अस्पताल प्रशासक 44
मेडिकल लैब तकनीशियन 414
पुनर्वास कार्यकर्ता 633
सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल नर्स 102
कम्पाउंडर (आयुर्वेद) 261
नर्सिंग प्रभारी 4
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता 159
बायोमेडिकल इंजीनियर 35
फिजियोथेरेपिस्ट सहायक 58
वरिष्ठ परामर्शदाता 40
मनोरोग देखभाल नर्स 49
ऑडियोलॉजिस्ट 42
नर्सिंग प्रशिक्षक 56

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में आवश्यक शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। इसमें 12वीं (विशेष रूप से विज्ञान वर्ग), GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) डिप्लोमा, विभिन्न मेडिकल और पैरामेडिकल डिप्लोमा, स्नातक (B.Sc नर्सिंग, BMLT, B.Pharma आदि) तथा स्नातकोत्तर (M.Sc नर्सिंग, मेडिकल टेक्नोलॉजी, फार्मेसी आदि) डिग्री शामिल हैं। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक मानदंड निर्धारित किए गए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, एससी एसटी वर्ग के लिए 5 वर्ष, ओबीसी के लिए 3 वर्ष, महिलाओं के लिए 5-10 वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 10 वर्ष तक की आयु में छूट दी जाएगी। इसके अलावा, राजस्थान सरकार के कर्मचारी भी नियमानुसार आयु में छूट के पात्र होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • पंजीकरण के बाद आपको ईमेल या मोबाइल नंबर पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से शुल्क जमा करें।
  • सभी विवरणों की जांच कर आवेदन जमा करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें