कौन कर सकता है आवेदन?
महिला पर्यवेक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त कंप्यूटर पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थी का स्नातक स्तर की CET 2024 परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, तभी वह आवेदन के लिए पात्र माना जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, राजस्थान सरकार के नियमों और दिशानिर्देशों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका
महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला तथा दिव्यांग (PH/PWD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ई-मित्र कियोस्क या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से किया जा सकता है।